CrimeHimachal PradeshIndiaTrendingUttar Pradesh

4 साल तक कलावा पहना, पूजा-पाठ की… आजमगढ़ की युवती का साहिल ने किया शोषण, गिरफ्तार…

4 साल तक कलावा पहना, पूजा-पाठ की… आजमगढ़ की युवती का साहिल ने किया शोषण, गिरफ्तार…

Image AI

आजमगढ़ की एक युवती को हिंदू पहचान बताकर प्रेम जाल में फंसाया गया और शारीरिक शोषण किया गया. आरोपी साहिल उर्फ फाजिल को मुरादाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके तीन परिजन फरार हैं. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने लगभग 12 लाख रुपये और सोने के आभूषण हड़प लिए थे.

आजमगढ़ की एक युवती को हिंदू पहचान बताकर प्रेम जाल में फंसाने और शारीरिक शोषण करने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने आरोपी साहिल उर्फ फाजिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके परिवार के तीन सदस्य अभी भी फरार हैं. आरोपी ने पीड़िता से लाखोंं नगद और आभूषण हड़प लिए थे और दुबई भागने के फिराक में था.

पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में उसे मिला था, जहां दोनों एक साथ नौकरी करते थे. आरोपी ने नाम बदलकर दोस्ती की और 4 साल तक कलावा पहनकर, मंदिर-गुरुद्वारे जाकर और पूजा-पाठ करके खुद को हिंदू साबित किया. इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया और पैसे हड़प लिए.

पहचान उजागर होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव

आरोपी ने पीड़िता के खाते से लगभग 12 लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन हड़प लिया था. जब आरोपी सब कुछ लेकर मुरादाबाद भाग आया था, तो युवती उसे ढूंढते हुए यहां पहुंची. यहां आने पर उसे आरोपी के मुस्लिम होने का पता चला था. विरोध करने पर आरोपी के परिजनों ने उस पर धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का दबाव बनाया.

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की कोशिश की गई थी. ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई थी, जिसके बाद युवती को बचाया जा सका. पीड़िता ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के माता-पिता और भाई की भी जल्द गिरफ्तारी और सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

दोनों के बीच पुलिस चौकी में समझौता भी हुआ था

पीड़िता ने बताया कि आरोपी फाजिल ने धोखे से उसके करीब 12 लाख रुपये हड़प लिए थे, जिसके बैंक स्टेटमेंट उसने सबूत के तौर पर पेश किए हैं, दोनों के बीच पहले एक पुलिस चौकी में लिखित समझौता भी हुआ था. जिसमें दोनों की मर्जी से हिमाचल जाकर कोर्ट मैरिज करने की बात तय हुई थी और मुकरने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान था.

युवती का कहना है कि आरोपी का साथ देने के कारण अब उसका अपना परिवार भी उसके खिलाफ हो गया है और वह बिल्कुल अकेली पड़ गई है. पीड़िता ने अपने और आरोपी के मंदिर-गुरुद्वारे जाने की तस्वीरें भी साझा की हैं. युवती ने मांग की है कि उसका सारा सामान और पैसे वापस दिलाए जाएं और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए.

दुबई भागने के फिराक में था, ट्रैवल डाक्यूमेंट्स थे तैयार

एसपी सिटी मुरादाबाद ने बताया कि एसएचओ मुंडापांडे को एक महिला ने एक एप्लीकेशन दिया थी. उसमें उनका आरोप है कि एक फाजिल अंसारी नामक व्यक्ति, जो गांव चमरौआ का रहने वाला है. उसने अपना पहचान पहले छुपाया और उनसे शादी किया है. उसके बाद उनका शारीरिक शोषण किया और फिर फिर पहचान उजागर होने पर दुर्व्यवहार किए गए.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने फाजिल अंसारी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही मुख्य आरोपी फाजिल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी अन्य की गिरफ्तारी की जाएगी. जानकारी प्राप्त हुई है कि आरोपी दुबई जाने की फिराक में था, संभवतः इसने अपने सारे ट्रैवल डाक्यूमेंट्स वगैरह भी तैयार कर लिए थे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply