
| Image: Social Media
IND vs PAK Women’s T20 World Cup 2026: अब से कुछ ही देर बाद इंग्लैंड के बर्मिंघम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला शुरू होने वाला है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बड़ी जीत के साथ वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। इस बीच भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले अहम मुकाबले से पहले देश भर में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस मुकाबले में भारत की जीत के लिए कहीं गंगा आरती हुई, तो कई बड़े दिग्गज क्रिकेटरों ने महिला इंडिया को शुभकामनाएं दी है।
प्रयागराज में गंगा आरती
भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में तीन इंडिया को जीत मिले, इसके लिए उत्तर प्रदेश में एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। महिला टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत के उपलक्ष्य में हजारों क्रिकेट प्रशंसकों ने प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अजिंक्य और शिवम दुबे ने दी शुभकामनाएं
इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी महिला टीम को शुभकामनाएं दी है। स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है अजिंक्य रहाणे से लेकर टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर ने शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा, सरफराज खान ने भी कहा ‘मेरे तरफ से भी टीम इंडिया को बेस्ट ऑफ लक।’
जेडीयू राष्ट्रीय प्रवक्ता ने क्या कहा?
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 मैच पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘भारत की बेटियों का जादू अपने चरम पर है। दोनों देशों के बीच सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और द्विपक्षीय मैचों में भारत की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों में रोमांच का स्तर अलग ही होता है, इसलिए इन दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबलों को लेकर हमेशा ही काफी उत्सुकता रहती है। हमें पूरा विश्वास है कि हम शानदार जीत दर्ज करेंगे।’



