
Image Ai
बिहार के पूर्णिया में एक युवक पर अपनी पहचान छिपाकर युवती से प्रेम संबंध बनाने का आरोप लगा है. युवती का दावा है कि डेढ़ साल तक वह खुद को हिंदू बताता रहा, लेकिन असली पहचान सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया. अब पूरे मामले की जांच चल रही है.
Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे लोग ‘लव जिहाद’ का नाम दे रहे हैं. यहां एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर एक युवती को पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर उसकी मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की. आरोपी युवक का नाम शाहिद खान बताया जा रहा है, जिसने युवती से दोस्ती करने के लिए अपना नाम ‘राजा’ बताया था.
पहचान छिपाकर डेढ़ साल तक किया प्यार का नाटक
घटना पूर्णिया के खजांचीहाट थाना क्षेत्र स्थित कला भवन परिसर की है. पीड़ित युवती का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात राजा नाम के युवक से हुई थी. युवक ने खुद को हिंदू बताया और उससे दोस्ती कर ली. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. युवती को शक तब हुआ जब उसने युवक के फोन किया और ट्रू कॉलर में खान सरनेम देखा. जब उसने इस बारे में पूछा तो युवक ने सफाई दी कि वो मुस्लिम नहीं है. लेकिन हाल ही में जब युवक ने अपना असली नाम शाहिद खान उर्फ सोहेल कबूला तो युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई.
प्राइवेट फोटो के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप
युवती ने आरोप लगाया है कि शाहिद ने धोखे से उसके कई प्राइवेट फोटो खींच लिए थे. इन तस्वीरों के आधार पर वो उस पर लगातार दबाव बना रहा था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था. कला भवन परिसर में जब स्थानीय लोगों ने युवक-युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा तो वे वहां पहुंचे और पूछताछ शुरू की. इस दौरान जब शाहिद का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं जिससे स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़क उठा.



