IndiaTrending

बारिश में घर को सांपों से बचाने के लिए लगाएं ये पौधे, दूर भागेंगे सांप.

ऐसे में कुछ ऐसे पौधे हैं, जिसे आप घर में सजावट के साथ सापों को दूर रखने के लिए भी लगा सकते हैं। जानें कौन से हैं वो पौधे जो सांप को आपके घर के आस-पास भी नहीं भटकनें देंगे।

सर्पगंधा का पौधा

बारिश में घर को सांपों से बचाने के लिए लगाएं ये पौधे, दूर भागेंगे सांप.

सर्पगंधा की गंध इतनी तेज और अजीब होती है कि सांप इसे सूंघते ही दूर भागते हैं। इसकी जड़ें पीले और भूरे रंग की होती हैं और पत्ते चमकीले हरे। इसे आप बालकनी या गार्डन में लगाकर घर को सांप से प्रोटेक्ट कर सकते हैं।

नागदौना का पौधा

WhatsApp Image

नागदौना भी उन पौधों में शामिल है, जिसकी तीखी गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। मानसून में इसे आंगन, बालकनी या मेन गेट के पास लगाएं। इसे नर्सरी से आसानी से खरीदा जा सकता है और गमले में उगाना भी बेहद आसान है।

गेंदे के फूल का पौधा

marigold

गेंदे के फूल की तेज खुशबू भी सांपों को दूर रखती है। इसके पीले-नारंगी फूल जहां घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, वहीं घर को सिक्योर भी रखते हैं। इसे गार्डन, बालकनी या छत पर लगाया जा सकता है।

कैक्टस

कांटेदार कैक्टस पौधा न सिर्फ इनडोर प्लांट के तौर पर पॉपुलर है, बल्कि यह सांपों को भी दूर रखने में मदद करता है। सांप कांटों से दूर रहना पसंद करते हैं, इसलिए इसे बालकनी, खिड़की या घर के अंदर भी लगाया जा सकता है।

स्नेक प्लांट

snake

स्नेक प्लांट की नुकीली और लंबी पत्तियां सांपों को पसंद नहीं आतीं। इसे ‘मदर-इन-लॉज टंग’ भी कहा जाता है। यह पौधा घर की डेकोरेशन के लिए भी बेहद अट्रैक्टिव होता है और साथ ही प्राकृतिक सुरक्षा कवच का भी काम करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply