CrimeIndiaTrending

चाची के इश्क में अंधा हुआ भतीजा: पहले खीर में दी नींद की गोली, फिर मुंह में ठूंसा कीटनाशक; पानीपत के मदन हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

चाची के इश्क में अंधा हुआ भतीजा: पहले खीर में दी नींद की गोली, फिर मुंह में ठूंसा कीटनाशक; पानीपत के मदन हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

पानीपत : हरियाणा के पानीपत जिले के गढ़सरनाई गांव से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने चाची और भतीजे के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मदन की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मदन की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी सगी पत्नी पिंकी ने अपने सगे भतीजे (जेठ के लड़के) विशाल के साथ मिलकर की थी। दोनों के बीच अवैध प्रेम संबंध थे, जिसमें मदन रोड़ा बन रहा था। रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी।

अवैध संबंधों के रास्ते में दीवार बन रहा था पति

थाना सेक्टर-13-17 के प्रभारी दलबीर सिंह के मुताबिक, मृतक मदन बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। आरोपी पत्नी पिंकी ने पूछताछ में बताया कि मदन अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां अपने सगे जेठ के बेटे विशाल से बढ़ गईं। धीरे-धीरे दोनों का यह रिश्ता गहरे प्रेम संबंधों में बदल गया। जब मदन को अपनी पत्नी और भतीजे के इस नाजायज रिश्ते का शक हुआ, तो उसने विशाल का विरोध करना और उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बस यही बात दोनों प्रेमियों को खटकने लगी और उन्होंने मदन को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का मन बना लिया।

साजिश की पूरी इनसाइड स्टोरी: खीर में मिलाई नींद की गोलियां

7 जून की रात को इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए बकायदा पूरी प्लानिंग की गई थी। साजिश के तहत भतीजा विशाल बाजार से नींद की गोलियां और कीटनाशक (जहर) खरीदकर लाया था। रात को पिंकी ने बड़े प्यार से मदन के लिए खीर बनाई और उसमें नींद की गोलियां पीसकर मिला दीं। खीर खाते ही मदन गहरी नींद में सो गया। रात के करीब 12:30 बजे जब पूरा गांव सो रहा था, तब विशाल छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुआ।

विरोध किया तो लोहे की रॉड से किया वार, फिर घोंट दिया गला

नींद की गोली के असर से बेसुध मदन को पिंकी और विशाल घसीटकर अंदर से बाहर आंगन में रखी चारपाई पर ले आए। दोनों ने सबसे पहले मदन के हाथ-पैर बांध दिए ताकि वह हिल न सके। इसके बाद दोनों ने मदन के मुंह में जबरन कीटनाशक दवा डालने की कोशिश की, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। इसी बीच नशे की हालत में भी मदन ने खुद को बचाने के लिए कड़ा विरोध किया। मदन को छटपटाता देख विशाल बौखला गया और उसने पास ही पड़ी लोहे की छड़ (रॉड) से मदन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मदन लहूलुहान होकर तड़पने लगा, जिसके बाद दोनों ने परने (कपड़े) से उसका गला घोंटकर उसे हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया।

कातिल पत्नी ने रो-रोकर रचा आत्महत्या का ढोंग, ऐसे टूटी

वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर चाची और भतीजे ने इसे आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की। अगले दिन 8 जून को जब मदन का शव चारपाई पर मिला, तो उसकी मां केला देवी ने सिर से खून बहता देख और गले में परना लिपटा पाकर हत्या का शक जताया। हालांकि, पत्नी पिंकी लगातार रो-रोकर घरवालों और पुलिस के सामने इसे आत्महत्या और हादसा बताती रही। परिजन भी पहले उसकी बातों में आ गए, लेकिन घटनास्थल से मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों ने पुलिस के शक की सुई पिंकी और विशाल की तरफ घुमा दी। 18 जून को जब पुलिस ने पिंकी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गई और अपने भतीजे के साथ मिलकर किए गए इस घिनौने जुर्म को कबूल कर लिया।

कातिल चाची पहुंची जेल, आशिक भतीजा एक दिन के रिमांड पर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर मुख्य आरोपी पत्नी पिंकी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि कत्ल की कड़ियां जोड़ने और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए कोर्ट ने भतीजे विशाल को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से पूरे इलाके के लोग सन्न हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply