
Hair Fall Ke Karan: बाल झड़ना आजकल महिलाओं में एक बहुत आम समस्या बन चुकी है। कभी-कभी यह सिर्फ शैंपू या स्टाइलिंग की वजह से नहीं होता, बल्कि शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी इसका बड़ा कारण हो सकती है। जब शरीर को सही न्यूट्रिशन नहीं मिलता, तो इसका असर सीधे बालों की जड़ों यानी हेयर फॉलिकल्स पर पड़ता है और बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
1. आयरन की कमी
आयरन शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई को बेहतर बनाता है। इसकी कमी होने पर स्कैल्प तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचती, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। पालक, चुकंदर और हरी सब्जियां इसका अच्छा स्रोत हैं।
2. जिंक की कमी
जिंक बालों की ग्रोथ और रिपेयर में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से हेयर फॉल तेजी से बढ़ सकता है। इसे पूरा करने के लिए कद्दू के बीज, ड्राई फ्रूट्स और डेयरी प्रोडक्ट्स शामिल किए जा सकते हैं।
3. प्रोटीन की कमी
बालों की सबसे बड़ी संरचना ही प्रोटीन से बनी होती है। जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। दालें, अंडे और पनीर अच्छे विकल्प हैं।
4. विटामिन D की कमी
विटामिन D बालों के फॉलिकल्स को एक्टिव रखने में मदद करता है। इसकी कमी से बाल पतले और कमजोर हो सकते हैं। धूप और फोर्टिफाइड फूड्स इसका प्रमुख स्रोत हैं।
5. विटामिन B12 की कमी
यह विटामिन रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करता है, जो बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाते हैं। इसकी कमी से हेयर ग्रोथ धीमी हो सकती है। डेयरी प्रोडक्ट्स और फोर्टिफाइड फूड्स इसमें मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें: Electricity Bill Saving Tips: AC को इस तापमान पर चलाएं, आधा घट जाएगा बिजली का बिल! जानिए ये खास टिप्स
6. बायोटीन की कमी
बायोटीन बालों की मजबूती और चमक के लिए जरूरी है। इसकी कमी से बाल रूखे और कमजोर हो जाते हैं। डॉक्टर की सलाह पर बायोटीन सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं।
7. ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी
ओमेगा-3 स्कैल्प को हेल्दी रखता है और सूजन कम करता है। इसकी कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है। बादाम, अखरोट और एवोकाडो अच्छे स्रोत हैं।



