
अपने प्रेमी के शव के साथ विवाह रचाने वाली आंचल मामीडवार ने अब उसकी के परिवार पर बदसुलूकी के आरोप लगाए हैं. इसकी जानकारी आंचल ने अपना माता-पिता को दी लेकिन उन्होंने आंचल की बात का भरोसा नहीं किया.
नीयत खराब थी उसकी, गलत जगह छुआ… लाश से रचाने वाली आंचल ने ‘मुर्दा प्रेमी’ के भाई पर मढ़े गंभीर आरोप; रोते हुए ससुराल छोड़ा, मां-बाप ने मुंह मोडा!
अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसी के शव से शादी रचाने वाली आंचल नांदेड़ एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. शनिवार को प्रेमी के परिवार के साथ विवाद होने के कारण आंचल ने ससुराल छोड़ दिया है. हालांकि आंचल द्वारा लगाए गए आरोपों पर उनके माता-पिता ही विश्वास नहीं कर पा रहे जिसके चलते आंचल अब अपनी दादी के घर चली गई है. पुलिस की पूछताछ में आंचल मामीडवार ने दावा किया है कि वह सक्षम के घर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ गई थीं और उन्होंने सक्षम के माता-पिता से वादा किया था कि वह कभी भी सक्षम का साथ नहीं छोड़ेंगी.
प्रेमी के भाई पर लगाए आरोप
आंचल मामीडवार का आरोप है कि प्रेमी सक्षम के भाई की नीयत उनके प्रति ठीक नहीं थी और उसने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की. अंचल का कहना है कि इस मानसिक प्रताड़ना और सक्षम के परिवार से कोई समर्थन न मिलने के कारण ही उन्हें अपने पिता के घर वापस लौटना पड़ा.
माता-पिता नहीं करते भरोसा
सक्षम के पिता के निधन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अंचल ने कहा कि ये सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं. उन्होंने बताया कि जब सक्षम औरंगाबाद की हरसूल जेल में था, तभी से उसके पिता की तबीयत खराब रहने लगी थी. मेडिकल रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए अंचल ने कहा कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण उनके आंत पूरी तरह खराब हो चुकी थी और भोजन न पच पाने की वजह से उनकी मृत्यु हुई.
ससुराल वालों से की यह अपील
अंचल ने सक्षम की मां से अपील की है कि वह सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश न करें, क्योंकि लोगों को पूरी सच्चाई नहीं पता है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, अगर मेरी जगह उनकी अपनी बहन होती, तो क्या वे उसके साथ भी ऐसा ही व्यवहार करते?. आंचल ने बताया कि जब सक्षम के भाई द्वारा बदसुलूकी के बारे में माता-पिता को सूचित किया तो वो भरोसा नहीं कर पाए, इसलिए पुलिस से ससुराल छोड़ने की परमिशन ली और अपनी दादी के घर चली आईं.
हत्या के बाद रचाई शादी
आंचल मामीडवार और उनके बॉयफ्रेंड सक्षम टाटे का परिवार अंतर-जातीय रिश्ते के खिलाफ था.27 नवंबर 2025 को आंचल के ही पिता और भाइयों ने हत्या कर दी थी. इस मामले के बाद आंचल ने सक्षम के शव से शादी की और उनके परिवार के साथ रहने लगीं. सक्षम और आंचल एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे. सक्षम आंचल के भाई का दोस्त था और घर आना-जाना लगा रहता था. इसी बीच आंचल और सक्षम करीब आए. जब परिवार वालों को दोनों के रिश्ते की भनक लगी तो आंचल को पिता-भाई से धमकियां मिलने लगी थी



