BollywoodIndiaTrending

शाम 6 बजे पोस्ट, फिर डेढ़ घंटे बाद सुसाइड! रुला देगा एक्ट्रेस संचिता उगाले का आखिरी ..?

शाम 6 बजे पोस्ट, फिर डेढ़ घंटे बाद सुसाइड! रुला देगा एक्ट्रेस संचिता उगाले का आखिरी ..?

Sanchita Ugale Last Instagram Post: छोटे पर्दे की एक्ट्रेस संचिता उगाले ने रविवार को सुसाइड कर लिया. जबकि मौत से ठीक पहले एक्ट्रेस अपने लास्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में झूमती, गाती और बेहद खुश नजर आई थीं.

Sanchita Ugale Last Instagram Post: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को सुसाइड करके हर किसी को हैरान कर दिया था. अब उनके निधन के ठीक 6 साल बाद टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले ने भी 14 जून को सुसाइड कर लिया. एक्ट्रेस अपने घर पर मृत पाई गईं. वो नालासोपारा में रहती थीं. उनकी मौत के बाद उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की भी काफी चर्चा हो रही है.

सुसाइड से ठीक पहले क्या कर रही थीं संचिता?

संचिता उगाले ‘दिलवाली दूल्हा ले जाएगी’ में सुकून का किरदार निभा चुकी थीं. वहीं वो ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे शोज का भी हिस्सा रहीं. वहीं उन्होंने विकी कौशल और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था. जबकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थीं. वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती थीं. सुसाइड से करीब डेढ़ घंटे पहले भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जो अब काफी चर्चा में है. इसे देखने के बाद आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी.

जानकारी के मुताबिक संचिता उगाले ने शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच फांसी लगाकर जान दे दी थी. वहीं इससे एक-डेढ़ घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी. शाम करीब साढ़े पांच-छह बजे उनके इंस्टग्राम हैंडल से आखिरी पोस्ट किया गया था. ये एक रील वीडियो है, जिसमें एक्ट्रेस ‘डफली वाले डफली बजा’ गाने पर लिप सिंक कर रही हैं. इसके बाद वो ‘राधा तेरी चुनरी’ गाने पर भी लिप सिंक करती हुई नजर आईं. आप देख सकते हैं कि दिवंगत एक्ट्रेस वीडियो में कैमरा हाथ में पकड़े हुए काफी खुश दिखाई दे रही थीं. लेकिन, इस वीडियो को शेयर करने के कुछ वक्त बाद ही उन्होंने मौत को गले लगाकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

इंस्टाग्रा पर हैं 1 लाख 9 हजार फ़ॉलोअर्स

इंस्टाग्राम पर संचिता के 1 लाख 39 हजार फॉलोअर्स है. उन्होंने 212 पोस्ट की थी. अब उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर फैंस और उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं. संचिता अपने पैरेंट्स और छोटी बहन के साथ नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव इलाके में रहती थीं. रविवार शाम को जब घर पर कोई नहीं था तब एक्ट्रेस ने अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे फांसी लगाकार अपनी जान दे दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और सुसाइड के कारण का पता लगा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply