CricketIndiaTrending

सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी से हुई बड़ी गलती? क्या ICC लगाएगा बैन, जानिए पूरा नियम..

सुपर ओवर में वैभव सूर्यवंशी से हुई बड़ी गलती? क्या ICC लगाएगा बैन, जानिए पूरा नियम..

(Image Source:

X/BCCI)

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका ए के साथ खेले गए मुकाबले में इंडिया ए को सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद जब वैभव सूर्यवंशी वापस लौट रहे थे, तभी लंकाई प्लेयर्स ने कुछ कहा और दोनों के बीच लड़ाई हो गई, जिसके चलते अब उनपर एक्शन लिया जा सकता है. वैभव ने लड़ाई के दौरान श्रीलंका के खिलाड़ी को धक्का मार दिया, जिसके बाद अब मैच ऑफिशियल्स उनपर क्या एक्शन लेंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. तो आइए आपको बताते हैं कि इस तरह के मामले को लेकर आईसीसी का क्या नियम है? क्या इस हरकत के लिए वैभव पर बैन लग सकता है?

वैभव सूर्यवंशी ने मारा श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का

भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया ये मैच सुपर ओवर में मेजबान टीम ने जीत लिया. सुपर ओवर में भारत की हार के बाद ही विवाद शुरू हुआ. दरअसल, जब वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेड्गे टीम इंडिया की हार के बाद वापस लौटने लगे, तभी लंकाई प्लेयर्स ने उनकी तरफ देखते हुए कुछ कहा. तभी वैभव भड़क गए और अपना आपा खो बैठे.

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई प्लेयर को जोर से धक्का भी दे दिया, फिर श्रीलंका के प्लेयर ने भी वैभव को धक्का दे दिया. हालांकि बाद में श्रीलंका के खिलाड़ी बीच-बचाव में आए और मामले को शांत किया, हालांकि वैभव सूर्यवंशी ड्रेसिंग रूप में जाते हुए भी श्रीलंकाई प्लेयर्स की ओर हाथ से इशारा करते हुए बहुत कुछ कहते नजर आए. वैभव काफी गुस्से में थे.

क्या कहता है ICC का नियम?

सुपर ओवर के बाद वैभव सूर्यवंशी ने जो हरकत की, वो सही नहीं थी और जेन्टलमेन गेम में इस तरह के बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाता है. सीधे तौर पर आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.12 के तहत आता है और कम से कम लेवल-1 उल्लंघन है. लेवल 2 का भी दोषी उन्हें पाया जा सकता है.

इस अपराध के लिए खिलाड़ी पर मैच फीस का 50% जुर्माना लेवल 1 के लिए लगता, लेकिन ये लेवल 2 का भी मामला लगता है, जिसमें उन पर एक या दो मैच का बैन और 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लग सकता था.

वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं सुनाई जाएगी सजा?

भले ही वैभव सूर्यवंशी ने अपराध किया हो, लेकिन उन्हें सजा मिलना मुश्किल है. दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि इस तरह के A मुकाबलों में ICC आम तौर पर डिसिप्लिनरी मामलों पर एक्शन नहीं लेती है. न ही अनऔपचारिक मैचों के लिए किसी ऑफिशियल्स को अपॉइंट करती है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि वैभव सूर्यवंशी को उनकी इस गलती के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा कोई सजा नहीं सुनाई जाएगी. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि मैच रैफरी इस मामले पर वैभव सूर्यवंशी को सजा सुनाएंगे या फिर वॉर्निंग देकर छोड़ देंगे.

टीम इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ट्राई सीरीज का हिस्सा है. जहां, पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो चुका है. अब अगर भारत को फाइनल में पहुंचना है, तो उसे 17 जून को अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले मुकाबले को जीतना होगा, साथ ही ये उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम अपना आखिरी मैच हार जाए. लेकिन, अगर अफगान टीम जीतती है, तो भी भारत चाहेगी कि उनका नेट रन रेट कम हो, ताकि नेट रन रेट बेहतर होने के चलते वह फाइनल में पहुंच जाए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply