
छात्रा गांव से नारियल पानी खरीदने सहार बस स्टैंड गई थी। वहां से घर लौटने के लिए बस स्टैंड के पास टेम्पो का इंतजार कर रही थी। उसके ही गांव के एक युवक समेत चार लड़के पहुंचे और जबरन उसे चारपहिया वाहन से जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नारियल पानी खरीदने निकली छात्रा को चार-पांच लड़के जबरन जंगल की ओर ले गए और वारदात को अंजाम दिया। घटना रविवार की दोपहर की बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।बाद में पुलिस के समझाकर लोगों को शांत कराया गया। पुलिस छात्रा की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपितों की पहचान में जुटी है।
जंगल की ओर ले गए
रविवार दोपहर छात्रा गांव से नारियल पानी खरीदने सहार बस स्टैंड गई थी। वहां से घर लौटने के लिए बस स्टैंड के पास टेम्पो का इंतजार कर रही थी। उसके ही गांव के एक युवक समेत चार लड़के पहुंचे और जबरन उसे चारपहिया वाहन से जंगल की ओर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लड़की ने आरोपी की पहचान की है। घिनौनी वारदात के बाद पीड़ित लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची थी। यहां उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।


