
मध्य प्रदेश के रीवा शहर के होटल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले ने पति-पत्नी जैसे पवित्र रिश्तों को तार-तार कर दिया.
: मध्य प्रदेश के रीवा शहर के होटल में उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले ने पति-पत्नी जैसे पवित्र रिश्तों को तार-तार कर दिया. जानकारी के मुताबिक, पत्नी को पहले से ही पति की गतिविधियों पर शक था. कई दिनों से वह उसके व्यवहार में बदलाव देख रही थी, जिसके बाद उसने सच्चाई जानने का फैसला किया.
बताया जा रहा है कि, सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ एक रेंजर साहब होटल के कमरे में एक युवती के साथ रुके हुए थे. जैसे ही इस बात की भनक उनकी पत्नी को लगी, वह सीधे होटल पहुंच गईं और पति को रंगे हाथों दबोच लिया. इसके बाद होटल से लेकर बीच सड़क तक जमकर हंगामा हुआ, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद सतना वन विभाग का अधिकारी और प्रेमिका ट्रक में चढक़र भागते हुए नजर आया है.
रात 11 बजे बुक किया गया था कमरा
जानकारी के अनुसार, रेंजर रविवार देर रात करीब 10:48 बजे रीवा होटल ‘रॉयल इन’ पहुंचे थे. उन्होंने होटल के रिसेप्शन काउंटर पर अपनी पहचान आईडी देकर कमरा नंबर 206 बुक किया था. इस दौरान होटल प्रबंधन की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आई. रेंजर ने आगंतुक रजिस्टर में सिर्फ अपना नाम दर्ज कराया था, जबकि उनके साथ आई युवती का नाम होटल के रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं किया गया.
रेंजर पति को पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा
छिजवार रोड में स्थित एक होटल में सतना के बरौंधा में पदस्थ वन विभाग के रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय सोमवार को अपनी प्रेमिका को लेकर आए थे जो यहां पर उसके साथ रंगरलियां मना रहे थे. रेंजर की इस करतूत की भनक उनकी पत्नी को लग गई जिस पर सतना से पत्नी उनके बीच रीवा पहुंच गई. पत्नी के आने की खबर लगते ही रेंजर ने अपनी प्रेमिका को होटल के बाथरुम में बंद कर दिया था. पत्नी ने उसे बाथरुम से निकालकर जमकर हंगामा किया.
ट्रक में भागते दिखे रेंजर और उनकी प्रेमिका
होटल में जैसे ही पत्नी ने रेंजर पति और उसकी प्रेमिका को पकड़ा, वैसे ही हड़कंप मच गया. रेंजर अपने वाहन को छोड़कर प्रेमिका के साथ ट्रक में चढ़कर भागते हुए नजर आए. बताया जा रहा है कि, पति का उक्त युवती के साथ प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर वे होटल में आए थे. पत्नी को रेंजर के अवैध संबंधों की भनक लग गई थी जिस पर उन्होंने रेंजर का पीछा किया और प्रेमिका के साथ रेंजर के होटल पहुंचते ही पत्नी भी पीछे से आ धमकी जिसे देखकर रेंजर को अपनी इज्जत बचाकर भागना पड़ा.
सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल
रेंजर का अपनी प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते पकड़े जाने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ है. हालांकि, यह घटना किस दिन की है यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है. सोमवार को यह वीडियो सामने आया है. किसी भी पक्ष ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई है जिससे घटना से जुड़ी वास्तविक जानकारी सामने नहीं आई है. शाम को पत्नी ने चोरहटा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है.



