India

उद्धव के बागी सांसदों को NCPI का ऑफर, कहा- आइए, पार्टी का दरवाजा खुला है

महाराष्ट्र की राजनीति में जारी ‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चाओं के बीच एक नया राजनीतिक मोड़ सामने आया है. अब यहां की राजनीति में बागी सांसदों के लिए ऑफर का दौर चल रहा है. हाल ही में शिवसेना ठाकरे गुट के 6 बागी सांसदों को पश्चिम बंगाल की NCPI नाम की एक छोटी राजनीतिक पार्टी ने खुला ऑफर दे दिया है. सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल की एनसीपीआई राजनीतिक पार्टी ने ठाकरे गुट छोड़कर शिंदे गुट में जाने की चर्चा में रहे 6 सांसदों को खुला ऑफर दिया है.

उद्धव के बागी सांसदों को NCPI का ऑफर, कहा- आइए, पार्टी का दरवाजा खुला है

पार्टी की तरफ से कहा गया है कि यदि ये सांसद उनके दल में शामिल होना चाहते हैं तो उनके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं. हालांकि, इस बारे में अभी तक संबंधित सांसदों या पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लेकिन, इस ऑफर के बाद महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम में एक नया आयाम जुड़ गया है.

बागी सांसदों को पार्टी का नोटिस

शिवसेना के सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया कि “सांसदों को खरीदने” के लिए हर एक को 15 से 50 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं. हालांकि, उन्होंने पार्टी पर किसी भी तत्काल खतरे की बात को खारिज किया और स्थिति को संभालने की पार्टी की क्षमता पर भरोसा जताया.

#WATCH | Delhi: Shiv Sena MPs Sanjay Raut, Arvind Sawant and Rajabhau Parag Prakash Waje arrive at the Parliament for party’s meeting here.

Sanjay Raut says, “Jo aayenge wo hamare, nahi aayenge wo beimaangaddar.”

Arvind Sawant shows a thumbs up when asked if he think all MPs pic.twitter.com/UnwK0bXtg3

— ANI June 18, 2026

उद्धव गुट ने आज सुबह 11 बजे पार्टी की बैठक बुलाई और बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर वे बैठक में शामिल नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

6 सांसदों के शामिल होने का दावा

शिवसेना के MLC चंद्रकांत रघुवंशी ने दावा किया कि उद्धव गुट के 6 सांसद पहले ही एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ हुआ है. आज 6 सांसदों ने एकनाथ शिंदे में भरोसा जताया और शिवसेना में शामिल हो गए. यह अच्छी बात है कि वे हमारे साथ आए हैं. मैं उनका स्वागत करता हूं.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply