India

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ईशान किशन चोटिल, आयरलैंड सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Ishan Kishan injury Update: भारतीय टीम इस समय अफगानिस्तान टीम की मेजबानी कर रही है. भारतीय टीम ने अब तक खेले गए एक मात्र टेस्ट मैच के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज के 2 मैचों में भी अफगानिस्तान की टीम को शिकस्त दी है. अब सिर्फ 1 वनडे मैच शेष है. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन चोटिल हो गए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ईशान किशन चोटिल, आयरलैंड सीरीज से हो सकते हैं बाहर

ईशान किशन ने पहले 2 वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, पहले वनडे में टीम इंडिया को तेज शुरुआत देने के बाद दूसरे वनडे मैच में उन्होंने शतक जड़ा, लेकिन अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है और अब उनके तीसरे वनडे के अलावा आयरलैंड टी20 सीरीज से बाहर होने की सम्भावना है.

Ishan Kishan को कंधे में लगी चोट

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन को कल अफगानिस्तान के खिलाफ कंधे में चोट लग गई है, जिसकी वजह से टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के आगे के मैचों में खेलने पर सस्पेंस बढ़ गया है. लखनऊ में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की दूसरी पारी के 39वें ओवर में फील्डिंग करते हुए ईशान किशन कंधे के बल गिर गए.

अर्शदीप सिंह की गेंद पर रहमत शाह ने बड़ा शॉट लगाया और ईशान दौड़ते हुए पीछे गए लेकिन गेंद नहीं पकड़ पाए. इसी बीच वो अपने कंधे के बल गिर गए और उन्हें चोट आई. इसके बाद वो मैदान से बाहर चले गए और वो आइस पैक लगाते हुए नजर आए थे.

BCCI ने नही दिया ईशान किशन की चोट पर कोई अपडेट

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ईशान किशन की चोट पर अभी तक बीसीसीआई ने कोई अपडेट नही दिया है, न ही कप्तान शुभमन गिल ने उनकी चोट के बारे में कुछ कहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नही है, इसी वजह से बीसीसीआई ने ईशान किशन की चोट पर कोई अपडेट नही दिया है.

ईशान किशन को तीसरे वनडे से बाहर रखा जा सकता है, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज तक वो फिट हो सकते हैं. भारत और आयरलैंड के बीच 8 दिन बाद टी20 सीरीज खेली जानी है और बेलफास्ट में होने वाली इस सीरीज से पहले ईशान किशन पूरी तरह से फिट हो सकते हैं.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply