
Image AI
बिहार के बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई भयावह घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है। पति को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और फिर उसकी प्राइवेट पार्ट में गोली, कंकड़ और लकड़ी के टुकड़े डालने की इस क्रूर वारदात ने राजधानी दिल्ली के निर्भया कांड की डरावनी यादें ताजा कर दी हैं।
बीते 11 जून की रात को हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन अगले ही दिन उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, और दर्द असहनीय था। जब उसकी फिर से जांच कराई गई तो पता चला कि उसके शरीर में गंभीर आंतरिक चोटें हैं।
जांच में पता चला कि पीड़िता के शरीर से गोली का टुकड़ा, कंकड़ और लकड़ी के टुकड़े निकाले गए हैं, जो इस घटना की भयावहता को दर्शाता है।
पीड़िता ने बताया कि पांच आरोपियों ने उसे जबरन पकड़कर सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। उसने आगे कहा कि आरोपियों ने उसके शरीर पर ब्लेड से वार किए और बेहोशी की स्थिति में उसके साथ अमानवीय अत्याचार किए।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ महीने पहले भी उस पर हमला किया गया था और दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, लेकिन उस समय पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों का मनोबल बढ़ गया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एक विशेष टीम गठित कर दी है, जो मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। अभी तक की जांच में पीड़िता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। साथ ही, यदि जांच में किसी पुलिस अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी कुमार ने कहा कि घटना की पूरी जांच कराई जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।



