India

PM Kisan Yojana 23rd Installment: किसानों का इंतजार खत्म! कल आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

PM Kisan Yojana 23rd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए  खुशखबरी है। कल यानी 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से जारी की जाएगी। DBT के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे 22 हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

PM Kisan Yojana 23rd Installment: किसानों का इंतजार खत्म! कल आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपए

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त में 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके अकाउंड में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 23वीं किस्त से 2.18 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को भी मदद मिलेगी।

PMKISAN योजना की 23वीं किस्त कल

1 Day to Go!

The 23rd Instalment of the PMKISAN Scheme will be released tomorrow, 20th June 2026, ensuring timely financial assistance directly into farmers’ bank accounts.
Empowering farmers, strengthening agriculture, and moving towards an Aatmanirbhar Bharat. #PMkisan pic.twitter.com/tJTLXEV8iR

— PM Kisan Samman Nidhi June 19, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं। अब कल यानी 20 जून PM किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होगी। बता दें कि, इसका एलान कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किया गया है। इसके साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी 23वीं किस्त जारी होने की जानकारी दी गई।  

मंत्रालय ने जारी किया वीडियो

Direct support, stronger farmers!

Mark the date: 23rd instalment of PMKISAN is set to be released on 20th June 2026, bringing continued financial strength directly to the accounts of our Annadatas.#PMKISAN #23rdinstallment@PMOIndia @ChouhanShivraj @RNK_Thakurpic.twitter.com/yezlHr3oDP

— Agriculture INDIA June 15, 2026

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए किसानों को 23वीं किस्त की तारीख की जानकारी दी।  जिसमें लिखा गया कि सीधी मदद, मजबूत किसान! तारीख नोट कर लें। PMKISAN की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी, जिससे देश के अन्नदाताओं को सीधे आर्थिक सहायता मिलती रहेगी।  

ये भी पढ़ें:

पोर्टल पर भी तारीख का ऐलान 

पीएम किसान योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर PM Kisan Yojana की किस्त को लेकर अपडेट आ गया है।

ये भी पढ़ें:  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply