India

Father’s Day 2026: पापा संग कॉफी और बातचीत, दिल्ली के इन कैफे पर जाना है बेस्ट

फादर्स डे पर अक्सर हम गिफ्ट्स के बारे में सोचते हैं. कोई शर्ट खरीदता है, कोई वॉच तो कोई परफ्यूम. लेकिन सच कहें तो ज्यादातर पापा के लिए सबसे कीमती चीज होती है, अपने बच्चों के साथ बिताया गया वक्त. आज की बिजी लाइफ में ऐसा मौका कम ही मिलता है, जब आप बिना किसी जल्दबाजी के साथ बैठें, कॉफी की चुस्कियां लें और खुलकर बातें करें.अगर इस बार फादर्स डे को थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते हैं, तो पापा को किसी अच्छे कैफे लेकर जाइए.

Father’s Day 2026: पापा संग कॉफी और बातचीत, दिल्ली के इन कैफे पर जाना है बेस्ट

यहां सिर्फ कॉफी नहीं मिलेगी, बल्कि ऐसा माहौल भी मिलेगा जहां बातचीत अपने आप शुरू हो जाती है. आइए जानते हैं ऐसे ट्रेंडी कैफे, जहां इस फादर्स डे की यादें और भी खास बन सकती हैं.

ब्लू टोकाई कैफे

अगर आपके पापा सिर्फ कॉफी पीते नहीं बल्कि उसके स्वाद को महसूस करना भी पसंद करते हैं, तो Blue Tokai उनके लिए परफेक्ट जगह हो सकती है. इसकी कई ब्रांच है और दिल्ली वाले फादर्स डे पर यहां जाने के लिए कनॉट प्लेस जा सकते हैं. ये कैफे भारतीय कॉफी एस्टेट्स से बीन्स खरीदता है, उन्हें खुद रोस्ट करता है. इसका फोकस लोगों तक फ्रेश बीन्स वाली कॉफी पहुंचाने है. यहां सिर्फ कॉफी सर्व नहीं की जाती, बल्कि उसके पीछे की पूरी कहानी भी बताई जाती है. अपने पापा से पूछा कि उन्होंने पहली बार कॉफी कब पी थी या उन्हें कौन सा फ्लेवर सबसे ज्यादा पसंद है.

नूबो कैफी है लिस्ट में

अगर आप और आपके पापा ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां सिर्फ कॉफी ही नहीं बल्कि अच्छा खाना भी मिले, तो Nubo एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. दिल्ली के हौज खास में मौजूद इस जगह का फोकस मॉडर्न कैफे एक्सपीरियंस पर है. इसकी खासियत है कि यहां कॉफी के साथ अलग अलग तरह के फूड ऑप्शन भी मिलते हैं. आप यहां आराम से ब्रंच या इवनिंग स्नैक भी प्लान किया जा सकता है.

Barista Coffee जहां कॉफी संग मिलता है सुकून

बरिस्ता कॉफी उन कैफे में से एक है जिसने भारत में कैफे कल्चर को नई पहचान दी. यहां की क्लासिक कॉफी और रिलैक्स एंबियंस इसे फैमिली आउटिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है. अगर आपके पापा को भीड़भाड़ से दूर आराम से बैठकर बातें करना पसंद है, तो यह जगह उन्हें जरूर पसंद आएगी.अगर पापा नई ड्रिंक्स ट्राई करना पसंद करते हैं, तो वहां का Matcha भी ऑर्डर कर सकते हैं. इसका कैफे कनॉट प्लेस समेत दिल्ली में कई जगह मौजूद है.

यहां कॉफी के साथ उनकी पसंद का कोई स्नैक ऑर्डर कीजिए और फिर बातचीत शुरू कीजिए. पापा के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए ये जगह परफेक्ट है. दरअसल, कई बार ऐसी छोटी छोटी बातें ही रिश्ते को पहले से ज्यादा मजबूत बना देती हैं.

TAN Coffee में ढेर सारी बातचीत

अगर आप ऐसा कैफे चाहते हैं जहां कॉफी के साथ अच्छा फूड भी मिले, तो टैन कॉफी भी जा सकते हैं. इस कैफे की भी कई ब्रांच है जिनमें से एक कनॉट प्लेस में भी है. यहां सिर्फ कॉफी पर ही नहीं, बल्कि पूरे कैफे एक्सपीरियंस पर ध्यान दिया जाता है. मेन्यू में कॉफी के साथ Wood Fired Pizza, Open Toasts, Croissants और Continental व Mexican Inspired डिशेज भी मिलती हैं. अगर बच्चा साथ आता है तो वो यहां छोटी सा गेम खेल सकता है.

फादर्स डे का मतलब सिर्फ “हैप्पी फादर्स डे” बोलना या कोई गिफ्ट देना नहीं है. इस दिन की असली अहमियत है, अपने पापा को यह महसूस कराना कि उनकी मौजूदगी आपकी जिंदगी में कितनी खास है. फोन को कुछ देर के लिए साइड में रखिए, कॉफी की चुस्कियां लीजिए और दिल खोलकर बातें कीजिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply