CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

 प्रजापति ने शादी से 1 दिन पहले दे दी जान, MP में खुशियों वाले घर में शहनाई के बीच पसरा मातम…

 प्रजापति ने शादी से 1 दिन पहले दे दी जान, MP में खुशियों वाले घर में शहनाई के बीच पसरा मातम…

Image Ai

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने खुशियों से भरे घर को पलभर में मातम में बदल दिया. चितरंगी थाना क्षेत्र के कर्थुआ बहेरा गांव में एक 19 वर्षीय युवती ने अपनी शादी से ठीक पहले फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका की पहचान भाजपा प्रजापति के रूप में हुई है. अब, जिस घर में 19 जून को शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई. 

जानकारी के मुताबिक, सरई थाना क्षेत्र के पेड़रा गांव से बारात आने की तैयारी थी. परिवार वाले मेहमानों के स्वागत और शादी की रस्मों में व्यस्त थे, हर कोई बेटी की विदाई को लेकर भावुक और उत्साहित था. लेकिन इसी बीच युवती ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है. जहां कुछ ही देर में खुशियों का जश्न होना था, वहीं अब हर तरफ सन्नाटा और आंसुओं का माहौल है. परिजन सदमे में हैं और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

अपने कमरे में फांसी लगाकर दी जान​

परिजनों ने बताया कि मृतका ने रात में अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली. जब सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ा. अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए. युवती का शव फंदे से लटका हुआ था. तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद चितरंगी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.

सुसाइड का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और साक्ष्य जुटाने की कोशिश कर रही है. फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया. क्या यह कोई पारिवारिक विवाद था, किसी दबाव का परिणाम था या कोई अन्य व्यक्तिगत कारण, इन तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.

नाम का घटना से कोई संबंध नहीं: पुलिस

मृतका के नाम के चलते यह घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है. युवती का नाम ‘भाजपा प्रजापति’ होने के कारण सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है. लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और पुलिस का स्पष्ट कहना है कि नाम का घटना से कोई संबंध नहीं है.

नाम की वजह से हो रही चर्चा

सोशल मीडिया पर युवती के नाम की वजह से चर्चा हो रही है. उसका पूरा नाम भाजपा प्रजापति है. लेकिन भाजपा लिखकर ही लोग शोक जता रही है. युवती की शादी 19 जून को होने वाली थी लेकिन उससे पहले जीवन लीला खत्म कर ली है.

शव पीएम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और सिंगरौली पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply