
गर्लफ्रेंड ने बनाए संबंध फिर किसके बच्चे की मां बनने वाली थी? जिससे परेशान हो गया बॉयफ्रेंड; बीच सड़क पर किया भयानक कांड
Lily Whitehouse Death Mystery Disclose: 41 साल के रिकवरी ड्राइवर को अपनी टीनएज गर्लफ्रेंड की हत्या का दोषी पाया गया है. रिकवरी ड्राइवर ने दूसरे आदमी से बच्चा होने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड को अपने ट्रक से कुचल दिया. अवैध संबंध के चलते टीनएज गर्लफ्रेंड मां बनी तो 41 वर्ष का मोहम्मद अज़ीम नाराज हो गया. इसके बाद सोची-समझी साजिश के तहत दोषी ने अपनी मर्सिडीज़ स्प्रिंटर फ़्लैटबेड गाड़ी का इस्तेमाल एक हथियार की तरह किया. बड़ी ही बेरहमी से 19 वर्ष की लिली व्हाइटहाउस को लैंपपोस्ट से कुचल कर मार दिया. इसके बाद मोहम्मद अजीम ने पुलिस से झूठ कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड ‘हिट एंड रन’ का शिकार हुई थी. शुक्रवार (19 जून, 2026) को स्थानीय कोर्ट ने जब फैसला सुनाया तो व्हाइटहाउस के परिवार वाले रोने और चिल्लाने लगे.
41 वर्ष का मोहम्मद अज़ीम तलाकशुदा पिता है. वह 14 साल की उम्र में पाकिस्तान से ब्रिटेन (UK) आया थ. शुरुआत में हत्या और गैर-इरादतन हत्या के आरोपों से इन्कार किया था. दो सप्ताह तक चले ट्रायल के बाद 10-2 के बहुमत से उसे हत्या का दोषी ठहराया गया. जस्टिस मरे ने सज़ा सुनाने का काम सोमवार तक के लिए टाल दिया और अज़ीम को कस्टडी में भेज दिया. अब 21 जून कोर्ट कोर्ट मोहम्मद अज़ीम की सजा का एलान करेगी.
परिवार बोले- इंसाफ हुआ
उधर, सुनवाई के बाद लिली व्हाइटहाउस के परिवार ने पुलिस के ज़रिए एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस बेमतलब की हरकत से हमारा दिल टूट गया है. उन्होंने आगे कहा कि लिली व्हाइटहाउस को कोई वापस नहीं ला सकता, लेकिन हमें इस बात से थोड़ी तसल्ली है कि इंसाफ़ हुआ है. यहां पर बता दें कि पिछले साल नवंबर में 19 साल की उम्र में मौत के बाद लिली व्हाइटहाउस के परिवार ने उसे अपनी खूबसूरत लड़की बताया था जो दुनिया को रोशन कर सकती थी.
कैसे हुआ खुलासा
पुलिस जांच के दौरान CCTV फुटेज में अज़ीम को लिली व्हाइटहाउस को अपनी वैन में सड़क पर ले जाते हुए देखा गया, जिसके बाद ज़ोरदार धमाके की आवाज़ सुनाई दी. लिली व्हाइटहाउस की लंबाई सिर्फ़ 5 फ़ीट 3 इंच और वज़न साढ़े सात स्टोन (लगभग 47.6 किलोग्राम) से भी कम था. इसके चलते छाती में गंभीर चोटें आईं और पिछले साल 5 नवंबर को वेस्ट मिडलैंड्स के ओल्डबरी बाज़ार शहर में फ़ुटपाथ पर उनकी मौत हो गई. अदालत को बताया गया कि दोनों की मुलाक़ात 2023 में वेस्ट ब्रोमविच की हाई स्ट्रीट पर हुई थी. लिली व्हाइटहाउस16 साल की थीं. इस मुलाकात के बाद उन्होंने एक-दूसरे को मोबाइल नंबर दिए थे.
ज्यादा समय तक नहीं था रिलेशन
उनके बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन कुछ समय के लिए वे अलग हो गए. इस दौरान लिली व्हाइटहाउस दूसरे व्यक्ति के बच्चे की मां बनने वाली थीं. सितंबर 2025 में समय से दस हफ़्ते पहले बच्चे को जन्म देने के बाद उन्होंने अज़ीम के साथ अपना रिश्ता फिर से शुरू किया जो उनसे 20 साल से ज़्यादा बड़े थे. अपनी मौत के दिन लिली व्हाइटहाउस डडली के रसेल्स हॉल हॉस्पिटल के नियोनेटल यूनिट में अपनी बेटी से मिलने गई थीं. यह वह रोज़ करती थीं. इसके बाद ओल्डबरी लौटने के लिए बस पकड़ी, जहां अज़ीम ने उन्हें लेने का इंतज़ाम किया था.
सीसीटीवी से मिले अहम सबूत
अजीम ने घर वापस ले जाने के बजाय उनके फ़्लैट के आगे से गुज़रे और पास में गाड़ी खड़ी कर दी. यहां वैन 16 मिनट तक चालू हालत में खड़ी रही, जिसके बाद मिस व्हाइटहाउस बाहर निकलती हुई दिखाई दीं. अभियोजन पक्ष ने कहा कि दोनों के बीच बहस हो रही थी. इसके बाद CCTV में वह सड़क पर भागती हुई दिखीं और वह गाड़ी से उनका पीछा कर रहा था – उन्हें धक्का दे रहा था. फिर ज़ोर की आवाज़ सुनाई दी.
सरकारी वकीलों का कहना था कि यह अज़ीम की गाड़ी का दरवाज़ा था जिससे मिस व्हाइटहाउस एक लैंपपोस्ट से टकराकर कुचल गईं. CCTV में दिख रहा है कि टक्कर लगने से कुछ सेकंड पहले मोहम्मद अज़ीम का ट्रक मिस व्हाइटहाउस को धक्का दे रहा था. इसके बाद अज़ीम ने उनके शरीर को उठाया. फिर कैब में रखा और इमरजेंसी सर्विस को कॉल करने से पहले गाड़ी को मोड़कर आगे ले गया.



