
Painting Vastu: वास्तु अनुसार सोफे के ठीक पीछे वाली दीवार पर ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। कहते हैं यहां लगी सही तस्वीर जीवन में स्थिरता और उन्नति लाती है। वहीं अगर इस जगह पर गलत तस्वीर लगा दी जाए तो उससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। अगर आप अपने लिविंग रूम को सकारात्मक ऊर्जा का पावरहाउस बनाना चाहते हैं तो यहां वास्तु अनुसार इन 4 तरह की तस्वीर लगा सकते हैं।
पहाड़ों की पेंटिंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोफे के ठीक पीछे वाली दीवार पर खूबसूरत पहाड़ों की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस तरह की तस्वीर करियर में तरक्की के रास्ते खोलती है और भाग्य चमकाती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पहाड़ की तस्वीर में पानी का झरना या नदी नहीं होनी चाहिए। केवल मजबूत, शांत और सुंदर पहाड़ ही दिखने चाहिए।
उगते हुए सूरज की तस्वीर
पहाड़ के अलावा सोफे के पीछे उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ होता है। कहते हैं ये तस्वीर घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है और तरक्की के रास्ते खोलती है। यदि आपके सोफे के पीछे की दीवार पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में है तो यहां सूरज की तस्वीर लगाना ओर भी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। इस तरह की तस्वीर ड्राइंग रूप में लगाने से करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
उड़ते हुए पक्षियों की तस्वीर
आकाश में उड़ते हुए रंग-बिरंगे पक्षियों की पेंटिंग ड्राइंग रूम में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। अगर इस तस्वीर को आप सोफे के पीछे वाली दीवार पर लगाते हैं तो इससे आप करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे। यह पेंटिंग सुख-समृद्धि में वृद्धि करती हैं और हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखती है।
हरे-भरे जंगल की तस्वीर
घर के ड्राइंग रूम में सोफे के पीछे हरियाली या शांत घने जंगल की तस्वीर लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ये तस्वीर विकास का प्रतीक होती है। इससे घर का माहौल सकारात्मक बने रहता है और धन-धान्य के स्रोत खुलते हैं। ऐसी तस्वीर घर के सभी सदस्यों की तरक्की के मार्ग खोल देती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।



