NEET Aspirant Commits Suicide In Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से बड़ा खबर सामने आयी है, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे एक 22 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले छात्र ने एक भावुक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मौत की वजह बयां की है। घटना विजयनगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां छात्र अपने परिवार के साथ रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

छात्र के मोबाइल फोन से मिला वीडियो
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान छात्र के मोबाइल फोन से एक वीडियो मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वीडियो में छात्र ने प्रतियोगी परीक्षा में लगातार सफलता नहीं मिलने से उत्पन्न मानसिक दबाव का उल्लेख किया है। पुलिस वीडियो की सत्यता और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
परीक्षा के दबाव पर फिर उठे सवाल
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर तैयारियां चल रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि का दबाव कई छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों को छात्रों के भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



