India

खाने के लिए लाए गए अनानास से उगा लें इसका पौधा, ये है आसान तरीका

अनानास जूसी, खट्टामीठा ट्रॉपिकल फ्रूट है जो पौष्टिकता से भी भरपूर होता है. दुनियाभर में इंडोनेशिया और फिलीपींस में इसकी पैदावार सबसे ज्यादा होती है तो वहीं भारत के पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम, कर्नाटक, वाझाकुलम और मेघालय में भी इसकी पैदावार होती है. आप अनानास को बहुत ही आसान तरीके से अपने घर के गमले में भी उगा सकते हैं. इसके लिए न तो आपको बीज खरीदने की जरूरत है और न ही किसी तरह की कलम लगानी पड़ेगी. अनानास के क्राउन यानी ऊपरी हिस्से से ही आप इसे उगा सकते हैं.

खाने के लिए लाए गए अनानास से उगा लें इसका पौधा, ये है आसान तरीका

अनानास ब्रोमेलियाड फैमिली का प्लांट है जो पत्तियों से भी जा सकता है. अमूमन ये पौधा तकरीबन 3 से 4 फुट ऊंचा होता है और इसकी पत्तियां चौड़ाई में इतनी ही दूरी पर पैदा होती हैं. यही वजह है कि आप इसे घर के गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं. अनानास के पौधे की खासियत होती है कि अगर सही से देखभाल की जाए तो ये 15 से 20 सालों तक सरवाइव कर सकता है. चलिए जान लेते हैं इसे उगाने का तरीका.

क्राउन से जड़ कैसे तैयार करें?

मार्केट से जो अनानास खरीदा है उसके ऊपर के हिस्सा यानी क्राउन को अलग कर लेना है, लेकिन इसे चाकू से न काटें. हाथों से क्राउन को प्रेशर देकर अनानास से अलग कर लें. अब आप अनानास को खा सकते हैं. इसका प्लांट उगाने के लिए बस क्राउन की जरूरत है.

  • इस क्राउन के निचले हिस्से के पास जो 3 से 4 पत्तियों की लेयर है वो हटा दें.
  • इसके बाद इसे 1 से 2 दिन के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि नमी कम हो जाए.
  • अब एक कांच के जार में ऊपर तक पानी भर लें और इसमें आप तैयार किया गया क्राउन डालकर कुछ दिन छोड़ दें.
  • 23 हफ्ते के बाद आप देखेंगे कि इसमें जड़े निकल आई हैं. अब ये मिट्टी में लगाने के लिए तैयार हो चुका है.

Getty Images

मिट्टी तैयार करने का तरीका

अनानास के पौधे के लिए मिट्टी तैयार करने का फॉर्मूला है 30 प्रतिशत बगीचे वाली मिट्टी, 30 प्रतिशत कंपोस्ट खाद, 20 प्रतिशत रेत यानी कि बालू, 20 प्रतिशत कोकोपीट मिलानी है. इसमें आपको थोड़ी सी नीम की खली भी एड करनी है. इसके बाद सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

ऐसे रोपे अनानास का पौधा

आपको अनानास का पौधा उगाने के लिए कम से कम 12 से 13 इंच चौड़ा और इतना ही गहरा गमला चाहिए होगा. इसमें आप तैयार की गई मिट्टी को भर दें और फिर बीचोंबीच में गड्ढा करके इसमें जड़ वाला क्राउन रोप दें. मिट्टी को बहुत ज्यादा दबाना नहीं है और इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें. शुरुआत में इसमें बहुत ज्यादा पानी न डालें. तभी पानी दें जब ऊपर की मिट्टी सूखी दिखाई दे. 2 हफ्ते के बाद जब पौधा सही से ग्रो होने लगे तो इसमें डीप वाटरिंग करना शुरू करें.

अनानास प्लांट की जरूरी बातें

  • पौधा लगाने के बाद इसे आप इसे 1 से डेढ़ हफ्ते तक सीधी धूप से बचाएं यानी ऐसी जगह पर रखें जहां पर शेड हो.
  • बारिश का मौसम अनानास को लगाने के लिए बेस्ट रहता है, क्योंकि नेचुरल सिंचाई और नमी से ये आसानी से पनप जाता है.
  • अनानास का सिर्फ एक पौधा लगाना काफी नहीं है. कम से कम 4 से 5 पौधे लगाएं, क्योंकि एक प्लांट से आपको सीजन में 1 ही फ्रूट मिलता है.
  • इसी पौधे के साइड शूट्स से आप दूसरे प्लांट्स को ग्रो कर सकते हैं ताकि इसका फल देने का चक्र बना रहे.
  • जो प्लांट लगाया है वो फल देने के बाद सूखने लगता है, लेकिन इसी में से दूसरे छोटे पौधे निकलने लगते हैं और उनपर अनानास लगते हैं.
  • अनानास का पौधा लगाया है तो फल के लिए आपको धैर्य की जरूरत होती है, क्योंकि ये 1.5 से 2 साल में फल देना शुरू करता है.
  • आप “क्वीन” और “मॉरीशस” जैसी अनानास की किस्में उगा सकते हैं जो 12 से 14 महीने में फल देने लगती हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply