
झांसी। समीपस्थ ग्राम मड़ौरी थाना गुरसरांय जिला झांसी में पति-पत्नी ने फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इससे गुरसरांय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में यह घटना आग की तरह फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मड़ौरी के संजय नारायण पुत्र श्याम करण पटेल, उम्र 57 वर्ष, और इनकी पत्नी मीना देवी, उम्र 55 वर्ष, रोज की तरह अपने पुराने पैतृक आवास ग्राम मड़ौरी के अंदर 19 जून, शुक्रवार को जब घर से देर सुबह 8:00 बजे लगभग सो कर नहीं उठे और फाटक अंदर से बंद थे, तो मड़ौरी सड़क किनारे नए आवास में रह रहे उनके बेटे विक्रम पटेल को अपने माता-पिता के पैतृक आवास के फाटक लगे होने की जानकारी हुई। फिर वह वहां पहुंचा। तब गांव वासियों के सहयोग से किसी प्रकार घर के अंदर पहुंचने पर देखा कि उसके माता-पिता बिल्कुल नजदीक फंदे से लटके हुए थे।
उसकी सूचना उसने 112 डायल पर दी। इसके बाद, गुरसरांय थाना इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आनन-फानन में पति-पत्नी को फंदे से उतारकर, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान, संजय नारायण के कपड़ों से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि मृतक आर्थिक रूप से खुशहाल थे।
अब इस प्रकरण में आत्महत्या का कारण क्या रहा है, यह सब जांच का विषय है। वही, इस मामले में परिवार और गांव के लोगों ने शवों का पोस्टमॉर्टम न कराकर, दोपहर को ही अंतिम संस्कार कर दिया है।



