HealthIndiaTrending

दही में पानी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे..

दही में पानी मिलाकर पीने से क्या होता है? जानिए शरीर को मिलने वाले 5 बड़े फायदे..

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए हाइड्रेट रखना जरूरी है. इसके लिए उन चीजों का सेवन करते हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है. दही शरीर को ठंडा रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसके फायदे भी शरीर को बहुत मिलते हैं, लेकिन यह डोज डबल हो सकता है. कई एक्सपर्ट का मानना है कि अगर दही में पानी मिला दिया जाए और फिर सेवन किया जाए तो परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. आप दही में सादा पानी या फिर छाछ को मिला सकते हैं.

पाचन तंत्र को रखना जरूरी

दही में पानी मिलाकर पीने से पेट को काफी फायदा होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. दही में पानी मिलाकर पीने से गैस, अपच, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. 

शरीर की गर्मी दूर करना

गर्मियों में शरीर काफी गर्म रहता है और अगर धूप में जा रहे हैं तो दही की जरूरत पड़ती ही है. इसलिए आप भी दही का सेवन करें और पानी मिलाकर पिएं. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या से राहत मिल सकता है.

इम्यूनिटी को मजबूत करना

गर्मियों में अक्सर कुछ खाया नहीं जाता. इसलिए लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है. इसे मजबूत बनाने के लिए दही का सेवन करना बेस्ट हो सकता है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-बी और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं.

मोटापे से छुटकारा मिलना

दही में पानी मिलाकर बनाई गई छाछ कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. इसलिए इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. साथ ही, बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है.

पीने का सही तरीका

सबसे पहले एक कटोरी में दही निकालें और अच्छी तरह से फेंट लें. फिर पानी को डालें और भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर सेवन करें. बहुत ज्यादा नमक या चीनी मिलाने से बचें, वरना फायदा नहीं होगा.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply