CrimeIndiaTrending

कौन हैं ईरानी सिंगर परस्तु अहमदी? जिन्होंने बिना हिजाब गाया गाना, तो सुना दी 74 कोडे मारने की सजा..

कौन हैं ईरानी सिंगर परस्तु अहमदी? जिन्होंने बिना हिजाब गाया गाना, तो सुना दी 74 कोडे मारने की सजा..

Irani Singer News: ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब कॉन्सर्ट में गाना गाने पर 74 कोडों की सजा सुनाई गई है. साथ ही उन पर दो साल तक देश छोडने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Irani Singer News: एक ईरानी सिंगर जिसने एक वायरल ऑनलाइन कॉन्सर्ट में बिना हिजाब के परफॉर्म किया था, उसे 74 कोडे मारने की सजा सुनाई गई है. इस मामले की दुनिया भर के ह्यूमन राइट्स ग्रुप्स और आर्टिस्ट्स ने निंदा की है. 29 साल की परस्तू अहमदी को यह सजा एक लाइवस्ट्रीम परफॉर्मेंस के लिए दी गई, जिसे ऑनलाइन लाखों लोगों ने देखा था. 

2 साल बाद दी गई सजा 

म्यूजिशियंस समेत प्रोडक्शन टीम के आठ मेंबर्स को भी कॉन्सर्ट के सिलसिले में दोषी ठहराया गया. ईरानी कोर्ट ने 74 कोडे मारे, ईरान छोडने पर दो साल का बैन और आर्टिस्टिक एक्टिविटीज पर दो साल का बैन लगाया. इन आरोपों में ऑनलाइन “अश्लील और गलत कंटेंट” के प्रोडक्शन और पब्लिकेशन के जरिए पब्लिक डीसेंसी को तोडना शामिल था.

कौन हैं ईरानी सिंगर परस्तु अहमदी? 

दिसंबर 2024 में परस्तू अहमदी ने बिना हिजाब के यूट्यूब पर एक लाइव कॉन्सर्ट किया था. इस दौरान उन्होंने देशभक्ति गीत ‘अज खूने जवानाने वतन’ गाया और स्लीवलेस ड्रेस पहनी हुई थी. कॉन्सर्ट के वीडियो वायरल होने के बाद ईरानी अधिकारियों ने उन्हें और उनके साथियों को हिरासत में लिया था, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. लेकिन वीडियो अपलोड करने के मामले में कानूनी कार्रवाई जारी रही. अहमदी ने सौरेह इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से फिल्म डायरेक्टिंग में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने 14 साल की उम्र में सोल्फेज और वॉइस ट्रेनिंग के कोर्स करना शुरू कर दिया था.

अपने बचाव में क्या बोली सिंगर?

अपने कॉन्सर्ट के बारे में सिंगर ने कहा, “मैं, परस्तू, वो लडकी जो उन लोगों के लिए गाना चाहती हूं जिन्हें मैं प्यार करती हूं. यह एक ऐसा अधिकार है जिसे मैं नजरअंदाज नहीं कर सकती. उस जमीन के लिए गाना जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं. यहां, हमारे प्यारे ईरान में इस जगह पर, जहां इतिहास और कहानियां आपस में जुडी हुई हैं, इस काल्पनिक कॉन्सर्ट में मेरी आवाज सुनें और इस खूबसूरत देश की कल्पना करें…”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply