BusinessIndia

शेयर बाजार में आने वाली है नई बहार! अगले हफ्ते 6 लिस्टिंग और कई IPO होंगे लॉन्च

कुछ समय की सुस्ती के बाद प्राइमरी मार्केट अगले हफ्ते काफी व्यस्त रहने वाला है. 23 जून से 29 जून के बीच निवेशकों के पास कई नए आईपीओ में पैसा लगाने का मौका होगा. इस दौरान 3 मेनबोर्ड आईपीओ, 3 SME आईपीओ, कुछ जारी पब्लिक इश्यू और 6 नई लिस्टिंग्स बाजार में चर्चा का केंद्र रहेंगी.पर्यटन, ज्वेलरी, टेक्नोलॉजी, बीज और मैन्युफैक्चरिंग जैसे अलगअलग क्षेत्रों की कंपनियां पूंजी जुटाने के लिए शेयर बाजार का रुख कर रही हैं.

शेयर बाजार में आने वाली है नई बहार! अगले हफ्ते 6 लिस्टिंग और कई IPO होंगे लॉन्च

मेनबोर्ड IPO पर सबसे ज्यादा नजर

अगले हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ वाटरवेज लीजर टूरिज्म का होगा. कंपनी 585 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. यह पूरी तरह फ्रेश शेयर इश्यू होगा. आईपीओ 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा. कंपनी ने प्रति शेयर 769808 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है. इसके शेयरों की लिस्टिंग 1 जुलाई को होने की उम्मीद है.

इसके अलावा अद्वित ज्वेल्स भी अपना आईपीओ लेकर आ रही है. कंपनी करीब 165 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. यह इश्यू भी 23 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा. इसका प्राइस बैंड 130138 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. लिस्टिंग 1 जुलाई को प्रस्तावित है.

तीसरा मेनबोर्ड आईपीओ सीएसएम टेक्नोलॉजीज का होगा. टेक्नोलॉजी सेक्टर की यह कंपनी करीब 146 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसका आईपीओ 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा. कंपनी ने 107113 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. इसकी संभावित लिस्टिंग 2 जुलाई को होगी.

SME सेगमेंट में भी रहेगी हलचल

SME सेगमेंट में भी गतिविधियां तेज बनी हुई हैं.

  1. जिवियल इंडस्ट्रीज 23 जून को अपना आईपीओ लॉन्च करेगी. इसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों शामिल होंगे. कंपनी की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी.
  2. श्रीधर स्पिनर्स भी 23 जून को बाजार में दस्तक देगी. टेक्सटाइल सेक्टर की यह कंपनी करीब 31 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसका प्राइस बैंड 5153 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.
  3. वहीं धनवेल हाइब्रिड सीड्स का आईपीओ 24 जून को खुलेगा और 29 जून को बंद होगा. कंपनी करीब 27 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसका प्राइस बैंड 9599 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

जारी IPO और लिस्टिंग पर भी नजर

पहले से खुले कुछ आईपीओ भी अगले हफ्ते निवेशकों के लिए उपलब्ध रहेंगे. इनमें टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस का आईपीओ प्रमुख है, जो करीब 883 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है. यह इश्यू 23 जून तक खुला रहेगा.

लिस्टिंग की बात करें तो 24 जून को क्ले क्राफ्ट, दीक्षा पॉलिमर्स, लीपफ्रॉग इंजीनियरिंग और लियोटेक इंडस्ट्रीज SME प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होंगी. वहीं 25 जून को एविएंस बायोमेडिकल्स और रियासत लाइफस्टाइल के शेयर बाजार में डेब्यू करने की उम्मीद है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply