CrimeIndiaTrending

गर्लफ्रेंड को था महंगे उपहार और अय्याशी का शौक, नाबालिग लड़के बनें चोर; पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

गर्लफ्रेंड को था महंगे उपहार और अय्याशी का शौक, नाबालिग लड़के बनें चोर; पुलिस ने किया गिरफ्तार,,

Mumbai News: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला के घर में सोने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया. अब दोनों पुलिस हिरासत में हैं. गर्लफ्रेंड के शौक महंगे थे, वह घूमना-फिरना, महंगे तोहफे लेना और खूब मौज-मस्ती करना चाहती थी. लेकिन लड़के के पास ये शौक पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे.

Mumbai News: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरा करने के लिए लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला के घर में सोने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया. अब दोनों पुलिस हिरासत में हैं.
गर्लफ्रेंड के शौक महंगे थे, वह घूमना-फिरना, महंगे तोहफे लेना और खूब मौज-मस्ती करना चाहती थी. लेकिन लड़के के पास ये शौक पूरा करने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे. उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पैसे जुगाड़ने की तरकीब सोची और पहुंच गए एक बुजुर्ग के घर पर चोरी करने. दोनों नाबालिग ​लश्करीबाग इलाके में 85 साल की बुजुर्ग कौशल्याबाई गाणेर के घर में घुसे और वहां से 50 हजार रुपये नकद और सोने के कुंडल और अंगूठियां चोरी करके फरार हो गए.

नाबालिगों के पास मिला चोरी का माल

शिकायत मिलने के बाद पांचपावली पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस ने उनके पास से ​चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली. साथ ही चोरी का कुछ सामान भी उनके पास से बरामद हुआ है. जिसमें 50 हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल और अंगूठियां पुलिस ने बरामद कर ली है. जांच में पता चला है कि यह मोटरसाइकिल उन्होंने नागपुर ग्रामीण के पांचगांव इलाके से चुराई थी. 

गर्लफ्रेंड के लिए की चोरी

नाबालिग लड़को ने बताया कि लगातार बढ़ रहे आर्थिक दबाव के कारण उसने अपराध की राह चुनी. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देकर अपनी गर्लफ्रेंड की महंगी डिमांड्स और लाइफस्टाइल का खर्च उठाने की कोशिश कर रहा था.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़ा था या उसने अकेले ही वारदातों को अंजाम दिया. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि आर्थिक दबाव और दिखावटी जीवनशैली की चाह कई बार लोगों को गलत रास्ते पर ले जा सकती है.

नाबालिग पर चोरी के मामले से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं 

कौन सी धाराएं लगती हैं

चोरी की घटना के अनुसार नाबालिग पर धाराएं वही लगती हैं जो वयस्कों पर लगती हैं (जैसे चोरी के लिए BNS की धारा 303 / IPC की धारा 378 और 379).

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply