
नाबालिग लड़की का अपहरण: बहलाकर भगा ले गया युवक, दो दिन बाद चंगुल से छूटकर पहुंची लड़की, सुनाई आपबीती
नवंबर में गुरुग्राम से लाया था बदायूं का युवक
मवाना। गुरुग्राम में रहने वाली पश्चिम बंगाल की किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहलाकर ले आया। गुरुग्राम पुलिस ने लड़की को मवाना से बरामद कर अपने साथ ले गई।
गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना पुलिस बबलिश कुमार के नेतृत्व में मवाना थाने पहुंची। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद थाना पुलिस को साथ लेकर थाने से कुछ ही दूरी पर सीएचसी के सामने एक मकान में दबिश दी। जहां से किशोरी को बरामद कर लिया। दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को पकड़ लिया। टीम ने बताया कि लड़की नाबालिग है, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वर्तमान में लड़की का परिवार गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता है। आरोपी बदायूं का रहने वाला है और गुरुग्राम में किसी दुकान पर नौकरी करता था। आरोपी नवंबर 2025 में लड़की को लाकर मवाना में किराए पर मकान में रहता था और सीएचसी के गेट पर गन्ने के जूस की ठेली लगाता है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।



