फादर्स डे पर आप अपने पापा के लिए कुछ स्पेशल कुक करें. खासकर अगर आप लड़के हैं तो आपके हाथों की बना खाना देख पापा को बहुत खुशी होगी. आपको कुकिंग में बहुत कुछ नहीं आता है तो बस उनके लिए अदरक वाली अच्छी सी चाय ही बना दें और साथ में बैठकर एंजॉय करें.
Image:Pexels

अपने फादर के लिए आप एक फन कार्ड बना सकते हैं. उसमें कुछ क्यूट से पैटर्न बनाने के साथ ही बेस्ट फादर लिखना न भूलें. ये कार्ड देखकर उन्हें आपके बचपन की याद आ जाएगी, जब आप फादर्स डे पर उनके लिए अपने नन्हें हाथों से कार्ड बनाकर विश किया करते थे.
अगर अपने पापा से कभी मन की बातें खुलकर शेयर नहीं कर पाते हैं और उनके लिए अपनी प्यार भरी भावनाएं नहीं दिखा पाते हैं तो फादर्स डे बेस्ट दिन रहेगा. बस पेन और एक पेपर उठाएं उसमें सब कुछ लिख डालें. ये लेटर आप अपने पापा को दें, जिसे पढ़ने के बाद यकीनन उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक जाएंगे.
धीरेधीरे जिम्मेदारियां बढ़ती हैं तो यारदोस्त सब पीछे छूट जाते हैं. फादर्स डे पर अगर पापा के लिए कुछ स्पेशल करना है तो उनके दोस्तों के बारे में पता करें और फिर इन फ्रेंड्स को घर पर डिनर या फिर लंच के लिए इनवाइट करें. अपने पुराने दोस्तों को देखकर आपके पापा बेहद खुश होंगे.
याद कीजिए कि कब आपने पापा के साथ बैठकर टीवी देखा था, शायद याद न हो. इस फादर्स डे अपने पापा की पसंदीदा मूवी टीवी पर लगाएं और उनके साथ बैठकर ये फिल्म देखें. इससे आप पापा के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर पाएंगे.
अपने फादर के साथ आप लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं या फिर शाम को पापा के संग पार्क में एक सैर करके आएं. इसके अलावा एक वीकेंड ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं. उसी जगह जाएं जहां आपके पेरेंट्स लंबे समय से जाने की सोच रहे थे. उनकी ये विश पूरी करेंगे तो वो बेहद खुश होंगे.



