रॉयल एनफील्ड ने अपनी Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू कर दी है. यह कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल सफर के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है.कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बेंगलुरु में एक खास सपोर्ट नेटवर्क भी तैयार किया है, ताकि बाइक की सर्विस और मदद आसानी से मिल सके. इसका मकसद है कि लोगों को इस इलेक्ट्रिक बाइक का इस्तेमाल करना आसान और भरोसेमंद लगे.

इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी शुरू
की डिलीवरी सबसे पहले बेंगलुरु के ग्राहकों को दी जा रही है. इसके साथ ही कंपनी ने इस बाइक के लिए खास सर्विस सिस्टम भी तैयार किया है.रॉयल एनफील्ड ने BTM लेआउट में एक बड़ा सर्विस सेंटर बनाया है, जहां बाइक की बड़ी मरम्मत और मेंटेनेंस का काम होगा. इसके अलावा शहर में छोटे सर्विस पॉइंट भी बनाए गए हैं, जहां सामान्य सर्विसिंग आसानी से हो सकेगी.
फ्लाइंग फ्ली सी6 कीमत
एक्सपीरिंयस को और भी आसान बनाने के लिए, फ्लाइंग फ्ली के मौजूदा डीलर नेटवर्क इस्तेमाल करते हुए, मौजूदा शोरून और सर्विस सेंटरों में शॉपइनशॉप प्रारूप अपना रही है. इसके साथ ही मालिकों को 24×7 रोडसाइड सहायता भी मिलेगी.फ्लाइंग फ्ली सी6 को इस साल की शुरुआत में 2.79 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह ब्रांड के बैटरीएज़असर्विस प्रोग्राम के तहत भी उपलब्ध है, जिसमें मोटरसाइकिल की कीमत 1.99 लाख रुपये है और बैटरी का बिल अलग से लिया जाता है. इससे खरीदारों को अधिक सुविधा मिलती है, खासकर उन लोगों को जो शुरुआती खरीद लागत को कम करना चाहते हैं.
फ्लाइंग फ्ली सी6 बैटरी
C6 में 3.91 kWh की बैटरी लगी है और कंपनी का दावा है कि इसकी IDC रेंज 154 किमी है. इसमें 15.4kW और 60Nm का परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगा है, जिसके चलते रॉयल एनफील्ड 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 3.7 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड 115 किमी प्रति घंटे है.
फ्लाइंग फ्ली सी6 फीचर्स
124 किलोग्राम वजन वाली फ्लाइंग फ्ली सी6 हल्की और स्लिम है और इसमें बड़े 19 इंच के पहिए और 90 सेक्शन के संकरे टायर लगे हैं, जो शहरी उपयोग के लिए सही हैं. फ्लाइंग फ्ली सी6 में 3.5 इंच का गोलाकार कलर टीएफटी डिस्प्ले, एडजस्टेबल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, पांच राइडिंग मोड, लीनसेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअलचैनल एबीएस जैसे उपकरण शामिल हैं.



