Wardha Bandhan Bank Robbery Case: वर्धा बंधन बैंक के बचत समूह वसूली कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूटने के मामले का तलेगांवशापं पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी और एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल तथा लूटी गई रकम में से 30 हजार 500 रुपये नकद सहित कुल 1 लाख 50 हजार 500 रुपये मूल्य का माल बरामद किया है।

वसूली कर्मचारी की नजर हटते ही 48,750 रुपये से भरा बैग चोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक रामदास मांडवगणे , निवासी धामणगांव जुना, बंधन बैंक में वसूली कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 9 जून को वे आनंदवाड़ी और भारसवाड़ा क्षेत्र से वसूली कर भीष्णूर गांव की ओर जा रहे थे।
रास्ते में लघुशंका के लिए रुकने पर उन्होंने नकदी से भरा बैग अपनी मोटरसाइकिल पर रखा था। इसी दौरान तीन युवक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 48 हजार 750 रुपये नकद थे।
नाबालिग ने उगले वारदात को अंजाम देने के राज
जांच के दौरान पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने गौरव संजय डोलस , निवासी आनंदवाडी, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच27 बीएन9145 और एमएच40 एएच7173 के साथ चोरी की रकम में से 30 हजार 500 रुपये किए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 1 लाख 50 हजार 500 रुपये बताई गई है।
के अनुसार मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्षा तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी आर्वी चंद्रशेखर ढोले के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक मंगेश भोवर के नेतृत्व में पुलिस हवलदार राजेंद्र जयसिंगपुरे, निखिल काले, अतुल अडसड तथा पुलिस कांस्टेबल अंकुश वडे ने ने की।



