India

इंग्लैंड के खिलाफ ODI में पक्की थी यशस्वी जायसवाल की जगह, जानिए किसकी वजह से शतक जड़ने के बावजूद किया गया बाहर

Yashasvi Jaiswal: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच कल चेन्नई में खेला गया, जहां अफगानिस्तान की टीम ने भारत को 219 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में भारत के लिए पारी की शुरुआत करने आए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने धुंआधार शुरुआत की और 172 रनों की साझेदारी किया.

इंग्लैंड के खिलाफ ODI में पक्की थी यशस्वी जायसवाल की जगह, जानिए किसकी वजह से शतक जड़ने के बावजूद किया गया बाहर

यशस्वी जायसवाल ने इस दौरान 110 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत को जीत दिलाई, वहीं रोहित शर्मा ने 79 रनों की पारी खेली थी. वहीं शतक जड़ने के एक दिन बाद ही आज उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है.

किसकी वजह से बाहर हुए Yashasvi Jaiswal

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल को बाहर किए जाने की वजह विराट कोहली की वापसी है. विराट कोहली को पहले अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था, लेकिन आईपीएल 2026 फाइनल की हैमिस्टिंग की वजह से उन्हें इस सीरीज से बाहर होना पड़ा था.

विराट कोहली के बाहर होने के बाद यशस्वी जायसवाल को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया था. यशस्वी जायसवाल ने इस मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और भारत के लिए 2 मैचों में 1 और शतक जड़ दिया है.

यशस्वी जायसवाल के वनडे आंकड़े हैं बेहद शानदार

भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के वापसी की वजह से अभी तो यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया से बाहर किया जा रहा है, लेकिन रोहित शर्मा के संन्यास के बाद इस खिलाड़ी की जगह भारतीय टीम में पक्की हो जाएगी, इसके पीछे की वजह यशस्वी जायसवाल के शानदार आंकड़े हैं.

यशस्वी जायसवाल ने अब तक भारत के लिए 6 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान 2 बार वो नॉट आउट रहे थे. यशस्वी जायसवाल ने इस दौरान 71.25 की औसत और 97.60 के स्ट्राइक रेट से 285 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतकीय पारियां निकली हैं. यशस्वी जायसवाल दोनों बार नॉट आउट रहे हैं. एक बार उन्होंने 116 और इस बार 110 रन बनाए.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply