India

Mathura MLA Convoy Accident: जेवर एयरपोर्ट के पास विधायक राजेश चौधरी के काफिले की स्कॉर्ट और डंपर में टक्कर, सुरक्षा कर्मी की मौत

Mathura MLA Convoy Accident: मथुरा की मांट विधानसभा सीट से विधायक राजेश चौधरी के काफिले से जुड़ी एक बड़ी दुर्घटना सामने आई। जहां जेवर एयरपोर्ट के पास विधायक की स्कॉर्ट वाहन और एक डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद विधायक की सुरक्षा में तैनात एक सुरक्षाकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जबकि अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। विधायक राजेश चौधरी इस दुर्घटना में पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

Mathura MLA Convoy Accident: जेवर एयरपोर्ट के पास विधायक राजेश चौधरी के काफिले की स्कॉर्ट और डंपर में टक्कर, सुरक्षा कर्मी की मौत

जेवर एयरपोर्ट जाते समय हुआ हादसा 

 

 

विधायक राजेश चौधरी रविवार को जेवर एयरपोर्ट पहुंचे थे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होने लगे थे। उनकी दोपहर करीब 2:30 बजे की फ्लाइट निर्धारित थी। इसी दौरान जेवर एयरपोर्ट के पास उनके काफिले की स्कॉर्ट वाहन की सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। विधायक की गाड़ी स्कॉर्ट वाहन के पीछे चल रही थी। ऐसे में टक्कर का सीधा असर स्कॉर्ट वाहन पर पड़ा और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  

सुरक्षा कर्मी की हार्ट अटैक से गई जान

इस दुर्घटना में विधायक की सुरक्षा में तैनात राजेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके चलते उनकी जान चली गई। राजेंद्र सिंह यादव मूल रूप से एटा जिले के निवासी बताए जा रहें हैं। इस हादसे कई और लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का इलाज जारी है।  

डंपर को पुलिस ने लिया कब्जे में

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply