India

रसोई में इस्तेमाल हो रही लाल मिर्च में मिलावट तो नहीं…इन 4 आसान टेस्ट से करें पता

बाजार में बिकने वाले सामान में आए दिन मिलावट के मामले सामने आते रहते हैं. इसी वजह से हमारी सेहत को दुरुस्त रखने वाले फूड्स तक नुकसान पहुंचा सकते हैं. लाल मिर्च का पाउडर रोजाना ही खाने में इस्तेमाल किया जाता है. इसमें भी रंगों से लेकर स्टार्च तक कई चीजों की मिलावट की जाती है जो आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसान पहुंचा सकती है. इस आर्टिकल में जानेंगे कौन से सिंपल टेस्ट से आप लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की पहचान कर सकते हैं.

रसोई में इस्तेमाल हो रही लाल मिर्च में मिलावट तो नहीं…इन 4 आसान टेस्ट से करें पता

वजन बढ़ाने के लिए लाल मिर्च पाउडर में ईंट का चूरा, रेत, लकड़ी का बुरादा, चोकर, स्टार्च, साबुन का पाउडर, जैसी चीजें मिलाई जाती हैं. इसके अलावा इसमें रंग के लिए सूडान रेड और रोडामीन बी जैसे केमिकल यूज होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक हो सकते हैं.

वाटर टेस्ट करके देखें

एक कांच का गिलास लेकर उसमें पानी भरें और एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अगर कुछ देर बाद सारी मिर्च नीचे बैठ जाए और पानी का रंग बहुत ज्यादा लाल हो जाए तो इसमें डाई मिली हुई है. इसके अलावा पानी को छानने के बाद बची हुई पिसी मिर्च को छूकर देखें. इससे आपको पता चल जाएगा कि इसमें ईट का चूरा या रेत जैसी चीजों को मिलावट तो नहीं है.

हथेली पर रगड़कर देखें

थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर हथेली पर रखें और इसे रगड़कर देखें अगर ये हाथ पर डार्क लाल रंग छोड़ रही है तो मिर्च मिलावटी है. शुद्ध लाल मिर्च पाउडर धीरेधीरे और हल्का रंग छोड़ता है. इससे हथेली पर एक नेचुरल रंग ही आता है.

Getty Images

एसिडिक टेस्ट करें

थोड़ी सी लाल मिर्च किसी बाउल या प्लेट में निकाल लें. इसमें नींबू का रस और थोड़ा सा पानी मिलाकर डालें. अगर बुलबुले जैसे बन रहे हैं तो इसमें साबुन के पाउडर या फिर वॉशिंग सोडा की मिलावट हो सकती है. नींबू के मिलने से डाई के रंग में भी बदलाव आ सकता है.

स्वाद से करें चेक

शुद्ध मिर्च के पाउडर में तेज ढांस या गंध आती है और स्वाद भी तीखा होता है, मिलावट की वजह से इसका तीखापन कम हो सकता है और रेत मिली हो तो इस वजह से ये दांत के नीचे कसैली महसूस होती है. ऐसी मिर्च की वजह से खाना भी किरकिरा हो जाता है. इस तरह से कुछ सिंपल टेस्ट करके आप घर पर ही लाल मिर्च में मिलावट का पता कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply