India

मैन ऑफ द मैच लेते हुए सिर्फ टी20 प्लेयर कहे जाने पर चिढ़ गए वैभव सूर्यवंशी, कहा “लोगों को पता नही क्यों मेरे….

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और श्रीलंका के बीच श्रीलंका के दाम्बुला में आज ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबका खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच को वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के बदौलत 66 रनों से अपने नाम किया. भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी के 94 रनों की बदौलत 377 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका सिर्फ 311 रन ही बना सकी और भारत ने इस मैच को 66 रनों से जीता.

मैन ऑफ द मैच लेते हुए सिर्फ टी20 प्लेयर कहे जाने पर चिढ़ गए वैभव सूर्यवंशी, कहा “लोगों को पता नही क्यों मेरे….

वैभव सूर्यवंशी की पारी ही भारत और श्रीलंका के बीच अंतर बनी, वैभव को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिसके बाद उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब लेते हुए बताया कि उन्हें सिर्फ टी20 प्लेयर कहा जाना पसंद नही है.

Vaibhav Sooryavanshi टी20 प्लेयर कहे जाने से हैं नाराज

वैभव सूर्यवंशी ने आज बेहद शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया था, वहीं 29 गेंदों में उन्होंने 94 रनों की पारी खेली है. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 8 छक्के जड़े. मैच के बाद उन्होंने सिर्फ 20 प्लेयर कहे जाने पर नाराजगी जताई.

जब वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ टी20 फॉर्मेट का खिलाड़ी कहा गया और उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो 15 वर्षीय बल्लेबाज ने हंसते हुए कहा कि

“लोग पता नहीं क्यों मेरे बारे में सोचते हैं कि मैं वनडे क्रिकेट नहीं समझता. उन्हें नहीं पता कि मैंने कितना ज्यादा 50 ओवर का क्रिकेट खेला है. मेरे लिए बस यही चुनौती थी कि परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालूं और बेहतर प्रदर्शन करूं.”

बड़े मंच के बड़े खिलाड़ी हैं Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी अभी सिर्फ 15 साल के हैं, लेकिन सिर्फ 15 साल की उम्र में ही ये खिलाड़ी अपने कारनामे से सभी को अपना दीवाना बना लिया है. वैभव सूर्यवंशी ने भारत को अंडर19 विश्व कप जीताने के लिए भी फाइनल में 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी, वहीं अज उन्होंने फिर एक बार फाइनल में तेज पारी खेली है.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया है, सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने ये कारनामा किया और इसी के साथ सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप अपने नाम करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply