India

IND W vs SA W: 14वें ओवर तक जीत रही थी टीम इंडिया, फिर राधा यादव और हरमनप्रीत कौर की इस गलती की वजह से मिली शर्मनाक शिकस्त

Team India: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में आज हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम का सामना लौरा वोल्वार्ट की साउथ अफ्रीका टीम से हुआ, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत कौर की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए, जिसे साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 गेंद पहले ही 6 विकेट से अपने नाम कर लिया.

IND W vs SA W: 14वें ओवर तक जीत रही थी टीम इंडिया, फिर राधा यादव और हरमनप्रीत कौर की इस गलती की वजह से मिली शर्मनाक शिकस्त

भारतीय टीम की इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है, अब अगर भारतीय टीम को 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के सामने शिकस्त का सामना करना पड़ा, तो भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से पूरी तरह से बाहर हो जाएगी. वहीं आज भारतीय टीम के हार की वजह राधा यादव रहीं.

Team India पर भारी पड़ी साउथ अफ्रीका की टीम

भारतीय टीम ने टॉस जीता और शानदार शुरुआत की, स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तेजी से रन बनाए, लेकिन स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर आउट हुईं, वहीं शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली, जबकि यास्तिका भाटिया भी कुछ खास नही कर सकीं और सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुईं, इसके बाद जेमिमा के बल्ले से भी सिर्फ 12 रन आए.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ती शर्मा के बीच एक महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 158 रन बनाने में सफल रहीं, हरमनप्रीत कौर ने 22 गेंदों में 24 तो दीप्ती शर्मा ने 21 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली, अंत में ऋचा घोष भी कुछ खास नही कर सकीं और सिर्फ 14 गेंदों में 15 रन ही बना सकीं.

साउथ अफ्रीका की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले 2 विकेट जल्दी गंवा दिया. लौरा वोल्वार्ट 21 गेंदों में 20 रन बनाकर चलती बनीं. वहीं एनेरी डर्कसेन खाता भी नही खोल सकीं. हालांकि इसके बाद ताजमिन ब्रिट्स और मारिजैन कप्प के बीच एक बड़ी साझेदारी हुई और साउथ अफ्रीका ने 5 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया. मारिजैन कप्प ने 45 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्के की मदद से 81 रन बनाए, जबकि ताजमिन ब्रिट्स ने 36 गेंदों में 40 रन बनाए.

राधा यादव की गलती बनी Team India के हार की वजह

भारत के हार की सबसे बड़ी वजह राधा यादव बनी. राधव यादव, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा नही थीं, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें यास्तिका भाटिया की जगह फील्डिंग के लिए उतारा था. राधा यादव को दुनिया की सबसे घातक फिल्डर माना जाता है, लेकिन आज उन्होंने 1 के बाद 1 2 कैच टपकाए और ये दोनों ही कैच मारिजैन कप्प के थे, जो भारत के हार की वजह बनी.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply