IndiaUttar Pradesh

गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार… भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना

Gorakhpur Police: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह के सदस्य खुद को बैंक अधिकारी बता कर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे. पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिजनौर निवासी मोहित चावला और लखनऊ निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है. यह बीत काफी समय से पुलिस की रडार पर थे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी.

गोरखपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक अधिकारी बन ठगी करने वाले 2 युवक गिरफ्तार… भोले-भाले लोगों को बनाते थे निशाना

एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य बैंक में फिक्स डिपॉजिट, पुराने नोट बदलने और अधिक ब्याज दिलाने के नाम पर लोगों को लालच देकर अपने जाल में फसाते थे, और उनका रुपया लेकर फरार हो जाते थे. इसी तरह से एक व्यक्ति को निशाना बनाकर ठगी करने की साजिश रची गई थी. पीड़ित व्यक्ति से आरोपियों ने 4 लाख की ठगी की थी. उसकी शिकायत पर गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था.

फर्जी बैंक अधिकारी गिरफ्तार

इसके बाद गोरखनाथ पुलिस ने सर्विलांस की मदद से इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लाख से ज्यादा कैश, 02 चारपहिया वाहन, फर्जी दस्तावेज सहित 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इस संगठित गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस टीमें लगी हुई है. पुलिस की जांच में रोहित और मोहित का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है.

सामने आया आपराधिक इतिहास

नोएडा, लखनऊ और बरेली में इन पर कई मुकदमे दर्ज हैं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस की इस मामले में बड़ी सफलता मिली है. उम्मीद जताई जा रही है कि ये लोग अब तक कई लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ ठगी कर चुके हैं. पुलिस ने दोनों से उनके गिरोह और ठगी की रकम को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि पूरा मामले की तह तक पहुंचा जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply