BusinessIndia

इंडिया-EU डील पर आया अपडेट, अगले साल फरवरी-मार्च में लागू हो सकता है समझौता

भारत और यूरोपीय संघ के बीच प्रस्तावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के बीच यह समझौता दिसंबर तक साइन हो सकता है और इसके अगले साल फरवरीमार्च तक लागू होने की संभावना है. यह समझौता भारत के लिए निर्यात और व्यापार के मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

इंडिया-EU डील पर आया अपडेट, अगले साल फरवरी-मार्च में लागू हो सकता है समझौता

मुंबई में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ बातचीत के दौरान गोयल ने कहा कि FTA लागू होने के बाद भारतीय कंपनियों के लिए यूरोप का विशाल बाजार लगभग पूरी तरह खुल जाएगा. उन्होंने कहा कि कम या शून्य शुल्क के साथ भारतीय उत्पादों को यूरोपीय बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे निर्यात को नई गति मिल सकती है.

93 प्रतिशत एक्सपोर्ट को होगा फायदा

इस साल जनवरी में भारत और EU ने इस समझौते को लेकर बातचीत पूरी होने की घोषणा की थी. इसे दोनों पक्षों के बीच अब तक के सबसे बड़े व्यापारिक समझौतों में से एक माना जा रहा है. प्रस्तावित समझौते के तहत भारत से EU को होने वाले करीब 93 प्रतिशत निर्यात को ड्यूटीफ्री एक्सेस मिलने की संभावना है. दूसरी ओर, EU से भारत आने वाली कुछ वस्तुएं भी सस्ती हो सकती हैं. विशेष रूप से लग्जरी कारों और वाइन पर आयात शुल्क में कमी आने से इनके दाम कम हो सकते हैं. एक्सपर्ट का मानना है कि इससे दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापार और निवेश बढ़ेगा.

पीयूष गोयल ने यह भी बताया कि अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर इस सप्ताह भारत आ रहे हैं, जहां दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर चर्चा होगी. वहीं, कनाडा के साथ भी प्रस्तावित कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट पर बातचीत आगे बढ़ रही है. सरकार का मानना है कि ऐसे समझौते भारत को ग्लोबल व्यापार में और मजबूत स्थिति दिलाने में मदद करेंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply