IndiaTrending

री-एग्जाम से पहले दो एस्पिरेंट्स ने लगाया मौत को गले, हैदराबाद और तमिलनाडु में दो छात्रों ने उठाया आत्मघाती कदम, लिखा भावुक नोट…

री-एग्जाम से पहले दो एस्पिरेंट्स ने लगाया मौत को गले, हैदराबाद और तमिलनाडु में दो छात्रों ने उठाया आत्मघाती कदम, लिखा भावुक नोट…

NEET-UG री-एग्जाम से पहले अब तक कई एस्पिरेंट्स तनाव और प्रेशर में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. हाल ही में परीक्षा से ठीक पहले हैदराबाद और तमिलनाडु में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली.

हाल ही में परीक्षा से ठीक पहले हैदराबाद और तमिलनाडु में दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली. परीक्षा के अत्यधिक दबाव और असफल होने के डर को इन दुखद घटनाओं का कारण बताया जा रहा है.

NEET-UG री एग्जाम से ठीक एक दिन पहले तेलंगाना के हैदराबाद और तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले से दो अलग-अलग छात्रों के सुसाइड का मामला सामने आया है. परीक्षा से एक दिन पहले अत्यधिक तनाव की वजह से हैदराबाद में 19 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. वहीं, तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में भी एक 20 वर्षीय एस्पिरेंट ने परीक्षा में असफल होने के डर से आत्महत्या कर ली.

लिखा भावुक सुसाइड नोट 

तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में पुलिस को घटनास्थल से एक बेहद भावुक सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला है. इसमें छात्र ने लिखा है कि नीट के डर से उसे पिछले एक महीने से नींद नहीं आ रही थी और इस बार भी फेल होने के डर से वह यह आत्मघाती कदम उठा रहा है. सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा, “नीट के डर से उसे पिछले एक महीने से नींद नहीं आ रही थी और इस बार भी असफल होने के डर से मैं यह आत्मघाती कदम उठा रहा हूं. अम्मा, अप्पा, अन्ना… मुझे माफ कर दीजिए.” पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, वेट्रियानंथम नाम का NEET एस्पिरेंट लगातार तीन वर्षों से तैयारी कर रहा था. पिछले प्रयासों में असफलताओं का सामना करने के बाद, वह बहुत ज्यादा तनाव में था और आज होने वाली परीक्षा में फिर से असफल होने से डर रहा था. शनिवार को, जिस समय घर पर कोई नहीं था, तब वेट्रियानंथम ने बैठक कक्ष में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली.

हैदराबाद में भी नीट छात्रा ने किया सुसाइड

इसके अलावा तेलंगाना के हैदाराबाद में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. हैदराबाद के मियापुर इलाके में एक 19 वर्षीय NEET परीक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मियापुर के एक अपार्टमेंट में अपनी बहनों के साथ रह रही 19 साल की लड़की  शनिवार को फांसी पर लटकी हुई मिली. जांच के दौरान, पुलिस को वहां भी एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने लिखा था कि “उसकी मौत के लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply