India

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बावजूद सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर को करना होगा बस ये एक काम

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में कल रात भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका की टीम से हुआ. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 158 रन बनाने में सफल रही, लेकिन साउथ अफ्रीका की टीम ने 5 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया.

साउथ अफ्रीका से मिली हार के बावजूद सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया, हरमनप्रीत कौर को करना होगा बस ये एक काम

भारतीय टीम इस हार के बाद अब मुसीबत में आ गई है, टीम इंडिया के लिए आगे की राह मुश्किल होती नजर आ रही है, लेकिन टीम इंडिया अभी भी टॉप 2 में जगह बनाकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती है.

Team India की हार के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए पर नजर डालें तो पाकिस्तान और नीदरलैंड की टीम अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अब सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं भारत, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें 44 अंको के साथ क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

इन तीनों ही टीमों को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो इन्हें हर हाल में अपने बाकि के बचे 2 मैचों में जीत हासिल करना होगा. वहीं भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना अभी भी नामुमकिन नही है, टीम इंडिया अभी भी फाइनल में अपनी जगह बना सकती है.

हरमनप्रीत कौर की Team India को करना होगा ये काम

भारतीय टीम को अगर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो सबसे पहला समीकरण यही है कि टीम इंडिया अगर अपने दोनों मैचों में जीत हासिल करती है, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी, वहीं साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम बाहर हो जाएंगी.

वहीं दूसरा समीकरण ये है कि टीम इंडिया अगर बांग्लादेश की टीम को बड़े अंतर से शिकस्त देने में सफल रहती है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच गंवा भी देती है, वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम अगर साउथ अफ्रीका को शिकस्त दे देती है, तो साउथ अफ्रीका का सफर यहीं खत्म हो जाएगा और नेट रनरेट की वजह से वो बाहर हो जाएगी, वहीं भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply