
Image AI
लड़की ने करीब 15 मिनट तक हाई वॉल्टेज ड्रामा किया, जिसके बाद राहगीरों का जमावड़ा लग गया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस पूरे ड्रामे का वीडिया रिकॉर्ड कर लिया.
Meerut Crime News: मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां दिल्ली से मेरठ अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर हाई वॉल्टेज ड्रामा दिखाया. दरअसल, युवती अपने बॉयफ्रेंड परवेज से मिलन मेरठ आई थी. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने क्रांतिधारा पर दारू पी, जिसके बाद लड़की को नशा हो गया और उसने अपना आपा खो दिया. वे जिस गाड़ी से घूम रहे थे पुलिस ने उस कार को रोक लिया और पूछताछ शुरु कर दी. शुक्रवार देर रात पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद ही लड़की गुस्से में आ गई और पुलिस से अभद्रता करने लगी.
लड़की ने करीब 15 मिनट तक हाई वॉल्टेज ड्रामा किया, जिसके बाद राहगीरों का जमावड़ा लग गया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस पूरे ड्रामे का वीडिया रिकॉर्ड कर लिया.
पुलिस से की मारपीट की कोशिश
आरोप है कि लड़की इतने नशे में थी कि उसने पुलिस को गंद-गंदी गालियां देकर वर्दी उतरवा देने की धमकी दी. केवल इतना ही नहीं बल्कि, युवती द्वारा वहां खड़े एक व्यक्ति पर हाथ भी उठाया गया. उसने न केवल उस व्यक्ति के थप्पड़ जड़ दिया बल्कि, पुलिस से भी हाथापाई करने की कोशिश की. वीडियो में युवती की इन सभी हरकतों को देखा जा सकता है, जहां वह बार-बार पुलिस को ललकारते हुए बोलती है कि तुम्हारी औकात क्या है मौं तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगी. इस दौरान बॉयफ्रेंड परवेज भी उसका साथ देकर पुलिस से बहस कर रहा है. हालांकि, वह उसे हटाकर गाड़ी में बैठाने की भी कोशिश कर रहा था



