IndiaTrending

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, हटाए गए 35-40 गणना कर्मचारी…

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, हटाए गए 35-40 गणना कर्मचारी…

Ayodhya Ram Mandir News Live: अयोध्या स्थित राम मंदिर की दान पेटी से चोरी के मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने अभी तक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी नहीं है, जो कि सात दिन बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देनी थी. बताया जा रहा है कि एसआईटी की रिपोर्ट में बहुत सारी खामियां हैं, जिसके चलते अंतिम रिपोर्ट आने में देरी हो रही है. वहीं विपक्ष अब इस पूरे मुद्दे को लेकर और हमलावर हो गया है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीते रविवार को जमकर हमला बोला. वहीं चंपत राय की भूमिका को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट में क्लीन चिट मिल सकती है. सूत्रों ने बताया है कि चंपत राय को इस गबन की कोई जानकारी नहीं थी. जबकि सेवादारों को सब पता था.

Ram Mandir News Live: महंत धर्मदास बाबा ने कहा- वह किसी भी चोर को नहीं छोड़ेंगे

राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर राम लला के पूर्व पक्षकार और हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत धर्मदास बाबा ने कहा, “उन्होंने जो घिनौना काम किया है, उसके लिए कोई भी सजा कम है. पूरे देश ने इस काम की निंदा की है. उनकी हरकतों से, चाहे वे लापरवाही से हुई हो या लालच में. समाज में बहुत गलत धारणा बनी है. लालच में आकर, उन्होंने राम जन्मभूमि स्थल पर झूठे बहाने बनाकर अनगिनत लोगों को इकट्ठा किया. यह सब लंबे समय से चल रहा है. राज्य सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन CM योगी ने ही SIT बनाई है. वह किसी भी चोर को नहीं छोड़ेंगे. हमें जांच करने वालों पर पूरा भरोसा है कि सच सामने आएगा. CM योगी इस मामले में जरा भी लापरवाही नहीं बरतेंगे. हम चाहते हैं कि अयोध्या में व्यवस्था इस ‘सिर्फ़ ट्रस्ट’ वाले मॉडल से हटकर पारंपरिक ‘साधु’-केंद्रित व्यवस्था को अपनाए.”

Ram Mandir Daan Chori News Live: राम मंदिर के दान चोरी पर बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा हम कभी ये स्वीकार नहीं कर सकते की उनके चढ़ावे के बारे में भी ये खबरें आएंगी. एसआईटी गठन और जांच पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने एसआईटी जरूर बना दी, लेकिन क्या ऐसआईटी को निष्पक्ष काम करने देंगे ये एक बड़ा सवाल है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के फुटेज गायब हैं, उससे बड़ी दुखद बात ये है की मंदिर के पुजारियों से पूछताछ करेंगे. हमने आपने पहले भी पूज्य शंकराचार्य जी को देखा की कैसे उन्हे अपमानित होना पड़ा.

Ayodhya Ram Mandir News Live: सीएम योगी को SIT सौंपेगी आज रिपोर्ट

आज एसआईटी जांच रिपोर्ट सीएम को सौंपेगी. मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद मामले में कार्रवाई शुरू होगी. जिम्मेदार बनेंगे, चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी. प्रारंभिक रिपोर्ट सीएम को सौंपने के बाद SIT की टीम दोबारा अयोध्या जा सकती है. जानकारी के अनुसार SIT की टीम के तमाम कर्मचारी अभी भी राम मंदिर में मौज़ूद. विस्तृत जांच के लिए दोबारा जाएगी SIT. इस बार SIT सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाने वाले लोगों पर कस सकती है शिकंजा. आरोपों के साक्ष्यों को लेकर हो सकती है पूछताछ.

Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर में दान की गिनती करने वाले हटाए गए कर्मचारी

राम मंदिर दान गणना में लगे सभी कर्मचारी हटाये गए. 35-40 लोग दान की राशि की गणना में लगे थे. अधिकतर की भूमिका संदिग्ध है इसलिए इन सभी को हटा दिया गया है. नए सिरे से कर्मचारियों को बैंक ने तैनात किया है. अब सख्त निगरानी में चढ़ावे की गणना की जा रही है.

Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी पर क्या बोले बीजेपी प्रवक्ता

बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि 15 दिन मे सीएम को रिपोर्ट देनी है. दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा. अगर चोरी हुई है तो 100 परसेंट रिकवरी होगी. कोई चोर बख्शा नहीं जायेगा. इसलिए एसआईटी बनाई गयी थी ताकि न्यायिक प्रक्रिया के विलंब से बचा जाये.

Ram Mandir Dan Chori Live: टिन्नू यादव पर क्या बोले अखिलेश यादव

राम मंदिर चढ़ावा के गबन को लेकर टिन्नू यादव की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि टिन्नू हमारे क्या लगते हैं. मैं इसलिए कुछ नहीं कहना चाहता हूं. उनका भाव हो गया जीरो. अब वो सोचते हैं कुछ भी बोल दो. टिन्नू हमारे भाई होंगे. आप सोचो ना, फिर तो आप भी हमारे कुछ न कुछ लग रहे होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply