India

बाल तभी होंगे हेल्दी जब स्कैल्प रहेगी हेल्दी, सिर की त्वचा की ऐसे करें केयर

स्कैल्प एक तरह से बगीचे की मिट्टी जैसी होती है, जहां आपके बाल उगते हैं. अगर इसे पोषण न मिले तो जड़े कमजोर हो जाएंगी. इस वजह से बालों के झड़ने से लकर कमजोर होने, टूटने, बेजान होने जीस समस्याएं होने लगती हैं. हममे से ज्यादातर लोग बालों की देखभाल पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन असल में हमें स्कैल्प और हेयर फॉलिकल की केयर करनी चाहिए. इससे आपके बॉटम हेयर अपने आप ही हेल्दी हो जाएंगे. इस आर्टिकल में जानेंगे कि ऑयलिंग के अलावा हमें स्कैल्प का ख्याल कैसे रखना चाहिए.

बाल तभी होंगे हेल्दी जब स्कैल्प रहेगी हेल्दी, सिर की त्वचा की ऐसे करें केयर

हेल्दी स्कैल्प का मतलब सिर्फ डैंड्रफ फ्री होना नहीं होता है. इसके अलावा भी हमें कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. हेल्दी स्कैल्प हमारे बालों की जड़ों की मजबूती का बेस होती है और इसी से आपके बालों की अच्छी ग्रोथ और थिकनेस के लिए सही एनवायरमेंट बनता है. पांच ऐसे तरीके जो आपकी स्कैल्प को हेल्दी रखेंगे.

शैंपू करने का सही तरीका

अपनी स्कैल्प के टाइप के हिसाब से शैंपू चुनने के साथ ही जरूरी है कि आप हेयर वॉश भी सही तरह से करें. बालों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल खो सकता है. गुनगुने या नॉर्मल टेंपरेचर के पानी से ही बाल धोएं. सीधे स्कैल्प पर शैंपू न लगाएं, बल्कि इसे थोड़े से पानी में घोलने के बाद अप्लाई करें. इसके अलावा कभी भी स्कैल्प को क्लीन करने के लिए तेज से नहीं रगड़ना चाहिए और नाखूनों का यूज तो बिल्कुल भी न करें. उंगलियों के पोर का यूज करते हुए सर्कुलर मोशन में हल्केहल्के मसाज करते हुए स्कैल्प को साफ करें.

स्कैल्प का टाइप समझना जरूरी

हर किसी के सिर की त्वचा की अलग होती है. कुछ लोंगों की स्कैल्प रूखी होती है तो कुछ की स्कैल्प तैलीय होती है. इसी तरह से कुछ लोगों की स्कैल्प कॉम्बिनेशन वाली होती है. इसको ध्यान में रखते हुए ही अपने लिए शैंपू से लेकर कंडीशनर तक सही हेयर प्रोडक्ट चुनना चाहिए.

Getty Images

स्कैल्प को एक्सफोलिएट करें

हम अपने फेस और हाथपैरों की त्वचा पर तो स्क्रब करते हैं, लेकिन सिर की त्वचा को शायद ही कभी एक्सफोलिएट करते हो. स्कैल्प को भी एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है. स्कैल्प एक्सफोलिएशन इसलिए जरूरी है ताकि डेड स्किन क्लीन हो जाए. आप 15 दिन में एक बार स्कैल्प में स्क्रब कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि एक नेचुरल माइल्ड स्क्रब का यूज करें और बहुत ही आराम से स्कैल्प को एक्सफोलिएट करना है जैसे फेस की स्किन को ट्रीट करते हैं.

डैंड्रफ कंट्रोल के तरीके अपनाएं

हम अक्सर तब तक डैंड्रफ पर ध्यान नहीं देते हैं जब तक कि ये हमारे सिर में इचिंग की समस्या न पैदा कर दे. जरूरी है कि आप समयसमय पर डैंड्रफ कंट्रोल के तरीके अपनाते रहें ताकि इससे बचाव होता रहे. इससे आपकी स्कैल्प हेल्दी रहेंगी. अगर डैंड्रफ है तो इसको सही तरह से क्लीन करें, क्योंकि ये आपकी सिर की त्वचा को अनहेल्दी बनाकर बालों की जड़ों को कमजोर करती है. डैंड्रफ कंट्रोल के लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट का सुझाया कोई शैंपू ले सकते हैं और हफ्ते या 10 दिन में एक बार इसका यूज करें. अगर डैंड्रफ है तो रेगुलर लगाएं. इसके अलावा कुछ देसी चीजें जैसे एलोवेरा, दहीनींबू का भी काम आता है.

वीकेंड हेयर केयर प्लान बनाएं

डेली रूटीन में अपनी स्कैल्प को हेल्दी रखने के तरीके अपनाने के साथ ही हफ्ते में हेयर केयर प्लान बनाएं और अपनी स्कैल्प को ट्रीट करें. जैसे आप लाइट वेट ऑयल से मसाज कर सकते हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और स्कैल्प हेल्दी बनती हैं. स्टीम देने से भी आपकी स्कैल्प हेल्दी बनती हैं. इसके लिए गर्म पानी में तौलिया डुबोकर इसे अच्छी तरह से निचोड़ लें और फिर हल्का ठंडा करने के बाद सिर पर कुछ देर लेपेटें, लेकिन इससे पहले हेयर ऑयलिंग कर लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply