IndiaTrendingUttar Pradesh

मुस्लिम CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, हमारा अहसान चुकाएं ऑल इंडिया जमात की सपा से मांग..

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग की है. संगठन का कहना है कि मुसलमान लंबे समय से समाजवादी पार्टी का समर्थन करते रहे हैं, इसलिए उन्हें शीर्ष नेतृत्व में भी प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.

मुस्लिम CM चेहरा घोषित करें अखिलेश, हमारा अहसान चुकाएं ऑल इंडिया जमात की सपा से मांग..

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से एक बड़ी मांग की है. जमात ने बकायदा एक पत्र लिखकर अखिलेश यादव से अपील की है कि वह उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पत्र में साफ कहा गया है कि अखिलेश यादव के पूरे परिवार पर मुसलमानों का बहुत बड़ा अहसान है. इसलिए वक्त आ गया है कि अब वह इस अहसान को चुकाएं, साथ ही अपनी पार्टी के ही किसी मुस्लिम चेहरे को आगे करके साल 2027 का चुनाव लड़ें. 

अखिलेश के पूरे परिवार पर मुसलमानों का अहसान

जमात की तरफ से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में 22 प्रतिशत मुसलमान हैं, जबकि यादव बिरादरी के लोग सिर्फ 7 प्रतिशत के करीब हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी के भीतर सबसे बड़ी हिस्सेदारी और पार्टनरशिप मुसलमानों की ही बनती है. इतिहास याद दिलाते हुए कहा गया है कि मुसलमानों ने ही मुलायम सिंह यादव को कई बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया. इसके बाद अखिलेश यादव को भी सूबे का मुख्यमंत्री बनाने का काम मुस्लिम समाज ने ही किया. इतना ही नहीं, उनके भाई, चाचा, पत्नी और भतीजों को लोकसभा और विधानसभा भेजने में भी मुसलमानों का ही हाथ रहा है. इतना ही नहीं दावा किया गया है कि अखिलेश यादव के पूरे परिवार को हमेशा मुस्लिम वोटों का बड़ा सहारा मिला है.

इतना ही नहीं, जमात ने अखिलेश यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह मुस्लिम मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान करने में कामयाब नहीं होते हैं, तो फिर 2027 में मुस्लिम समाज से उम्मीदें छोड़ दें. जिस जोश और जज्बे के साथ मुसलमानों ने साल 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को एकतरफा एकमुश्त वोट दिया था, वैसा समर्थन इस बार बिल्कुल नहीं मिलेगा. अगर भारी बहुमत से मुस्लिम वोट चाहिए, तो अखिलेश यादव को यह साफ करना होगा कि अगला मुख्यमंत्री वह खुद नहीं बल्कि उनकी पार्टी का कोई मुस्लिम नेता बनेगा

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply