भारतीय टीम ने अभी बीते समय अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में 30 से जीत हासिल की है। इस सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ 2 मैचों की T20 सीरीज खेलना है, जिसके लिए हाल ही में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है। तो आइए आपको भी आयरलैंड के खिलाफ टीम में शामिल हुए खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं Team India के लिए ओपनिंग
भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी बीते काफी समय से अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। IPL 2026 में भी खिलाड़ी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लाखों फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटर प्रदर्शन के कारण आयरलैंड के खिलाफ वह अभिषेक शर्मा के साथ मैदान में ओपनिंग करने के लिए उतारे जा सकते है।
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय टीम के चयनकर्ता संजू सैमसन को 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में भेज सकते हैं, जो कि टीम के एक अच्छा फैसल हो सकता है। यह तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम को काफी अच्छी शुरुआत दे सकते हैं।
ईशान और अय्यर पर होगी बड़ी जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भारतीय टीम के मध्यक्रम बल्लेबाजी की बात करें तो उसमें चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आ सकते हैं। ईशान किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज काफी विस्फोटक पारी खेली थी, वहीं आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत को जीताने में उनकी अहम भूमिका थी।
इसके बाद 5 नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खुद बल्लेबाजी करते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही अगर भारतीय टीम के विकेट गिरते हैं, तो ऐसे में 6 नंबर पर फिनिशर किंग तिलक वर्मा मैदान में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।
आयरलैंड के खिलाफ Team India की संभावित प्लेइंग 11
आयरलैंड के खिलाफ संभावित भारतीय टीम की प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर , संजू सैमसन , वैभव सुर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है जो कि टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे।


