Amravati Crime News: वलगांव थाना क्षेत्र के शिराला गांव के पास करीब साढे आठ माह पूर्व अधजला शव मिला था। जिसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके चलते पुलिस की ओर से मृतक का फोटो पॉम्पलेट पर छापकर शहर में लगाकर शिनाख्त करने का आह्वान किया था। लेकिन इसके बावजूद अभी तक शिनाख्त नहीं हुई। आखिरकार शव की शिनाख्त और हत्या की गुत्थी सुलझाने सोमवार 22 जून को अपराध शाखा के नवनियुक्त पीआई दिनेश दहातोंडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शिरालावलगांव थाना क्षेत्र के शिराला के पास 6 नवंबर 2025 के दौरान सुबह कुछ लोग शिराला गांव समीप खेत में कपास की फसल तोडने के लिए जा रहे थे। तभी एक खेत से धुआं उठता नजर आने पर कुछ मजदूर वहां पहुंचे, दृश्य देखकर मजदूरों के रोंगटे खडे हो गए। यहां पर एक 20 से 25 वर्षीय अज्ञात युवक के शरीर पर धारदार हथियार से कई गहरे वार कर व उसका अधजला शव पाया गया।
शिनाख्त के लिए लगाए गए थे पोस्टर
मजदूरों ने तुरंत ही वलगांव पुलिस को इसकी सूचना दी। थानेदार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं तत्कालीन डीसीपी शिंदे भी अपने मातहतों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया था। शव का चेहरा व शरीर के कपडे पूरी तरह जले हुए होने से उसकी का प्रयास हत्यारों व्दारा किए जाने की आशंका पुलिस व्दारा जताई जा रही थी।
ये भी पढ़े:
फिर भी नहीं मिली मृतक की पहचान
मौके पर फिंगरप्रिंट व श्वान पथक की मदद ली गई थी। लेकिन घटना को करीब साढे आठ माह बीत जाने के बावजूद अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। ऐसे में सोमवार को के पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे शिराला के घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर निरीक्षण किया। साढे आठ माह से शिनाख्त नहीं हो पाए शव और हत्या के कारण अब पुलिस पता लगा पाएंगी क्या, यह देखना होगा।



