CrimeIndiaTrending

पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, तमंचे के बल पर वारदात करने वाले दो बदमाश दबोचे गए..

पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, तमंचे के बल पर वारदात करने वाले दो बदमाश दबोचे गए..

तमंचे के बल पर लूट करने वाले दो अभियुक्तों को पैलानी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से लूट के रुपये सहित घटना में प्रयुक्त तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।

जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के गड़ोला गांव निवासी संदीप पुत्र रामप्रताप तीन दिन पहले चाट व चाउमीन आदि की बिक्री के बाद घर लौट रहा था। इसी थाना क्षेत्र के नरौली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे लूटपाट की और फरार हो गए। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।

रविवार रात पैलानी थाना पुलिस को मरझा-पड़ेरी गांव स्थित मार्ग पर दो संदिग्ध बाइक सवारों के होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी राम उर्फ भास्कर पुत्र जयनारायण और इसी गांव के रवि प्रकाश पुत्र अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, दो कारतूस तथा लूट के तीन हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त राम उर्फ भास्कर के खिलाफ पूर्व में भी लूट और हत्या के मामले दर्ज हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply