
Kasganj : जनपद में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर कासगंज आंचल चौहान के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ढोलना पुलिस ने गाड़ी में लिफ्ट देकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मौके से और जामा तलाशी के दौरान एक ईको कार, एक जोड़ी पायल, एक कान का कुंडल तथा 5000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग गाड़ी में सवारियां बैठाकर महिलाओं को बातों में उलझाकर चुपके से उनका बैग और सामान चोरी कर लेते थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 186/2026 धारा 303(2)/317(2)/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर थानास्तर से विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


