IndiaUttar Pradesh

जयमाल हो गई, शहनाई बज चुकी थी… फिर अचानक दुल्हन ने तोड़ दी शादी, क्या हुआ था ऐसा?

Chadhava Dispute Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी की लगभग सभी रस्में पूरी होने के बाद अचानक रिश्ता टूट गया. जयमाल हो चुकी थी, मेहमान मौजूद थे, शादी का माहौल खुशियों से भरा था, लेकिन चढ़ावे को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन ने शादी करने से ही इनकार कर दिया. आखिरकार बारात को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा.

जयमाल हो गई, शहनाई बज चुकी थी… फिर अचानक दुल्हन ने तोड़ दी शादी, क्या हुआ था ऐसा?

पूरा मामला सहायल थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, दिबियापुर थाना क्षेत्र के देवराव गांव निवासी अंशु कुमार की बारात सबलपुर गांव पहुंची थी. बारात का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया गया और परंपरागत रीतिरिवाजों के अनुसार कई रस्में भी संपन्न कराई गईं. बताया जा रहा है कि जयमाल और अन्य कार्यक्रमों के बाद चढ़ावे में लाए गए सामान को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. पहले मामूली कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़कर तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया. शादी समारोह में मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, मगर बात नहीं बन सकी.

सूचना मिलने पर सहायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला. देर रात तक पंचायत और समझौते की कोशिश चलती रही. पुलिस और परिजनों ने दोनों परिवारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया.

क्या बोले दूल्हादुल्हन?

दूल्हे अंशु कुमार का कहना है कि वह पहले से तय सभी सामान और चढ़ावा लेकर बारात में पहुंचा था. उनके मुताबिक किसी तरह की कोई कमी नहीं थी और उन पर लगाए गए आरोप भी गलत हैं. वहीं, दुल्हन पक्ष का आरोप है कि तय सामान पूरा नहीं लाया गया. साथ ही दूल्हे के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए. इसी विवाद के बाद दुल्हन पिंकी ने साफ शब्दों में शादी से इनकार कर दिया.

इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां कई घंटे तक बातचीत चली. अंत में आपसी सहमति से दोनों परिवारों ने एकदूसरे का सामान वापस कर दिया और मामला बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शांत हो गया. फिलहाल, यह अनोखी शादी टूटने की घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply