IndiaTrending

Gorakhpur Murder Mystery: गोरखपुर में तानों से नाराज भांजी ने की मामी की हत्या, लूट का रूप देने की रची साजिश

Gorakhpur Murder Mystery Solved: जंगल में खून से लथपथ मिली एक बुजुर्ग महिला की लाश, घटनास्थल पर बिखरी टूटी चूड़ियां और लूटे गए जेवर…। पहली नजर में मामला किसी पेशेवर लुटेरे की वारदात लग रहा था। लेकिन जब पुलिस ने जांच की परतें खोलनी शुरू कीं तो सामने आई ऐसी सच्चाई जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।

Gorakhpur Murder Mystery: गोरखपुर में तानों से नाराज भांजी ने की मामी की हत्या, लूट का रूप देने की रची साजिश
Gorakhpur Murder Mystery: गोरखपुर में तानों से नाराज भांजी ने की मामी की हत्या, लूट का रूप देने की रची साजिश

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के जंगल बब्बन में 20 जून को मिली 65 वर्षीय शारदा देवी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस हत्याकांड की आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उनकी सगी भांजी राधिका पासवान निकली।

जंगल में अधेड़ महिला की लाश, पुलिस के सामने था बड़ा सवाल

20 जून को जंगल बब्बन में एक बुजुर्ग महिला का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। महिला की गर्दन और शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। अगले दिन शव की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर गोपालपुर निवासी शारदा देवी के रूप में हुई।

हत्या की वजह क्या थी? किसने इतनी बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया? इन सवालों के जवाब तलाशने में जुटी पुलिस को घटनास्थल से एक ऐसा सुराग मिला जिसने पूरी कहानी बदल दी।

कॉल डिटेल और टूटी चूड़ी ने खोला राज

एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस और की टीम ने मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली। जांच के दौरान पुलिस की नजर घटनास्थल पर पड़ी हरे रंग की टूटी हुई चूड़ियों पर भी गई।

जब पुलिस ने अपने शक को दूर करने के लिए मृतका की भांजी राधिका पासवान को बुलाया, तो उसके हाथ में वैसी ही हरी चूड़ियां दिखीं और बस यहीं से पुलिसिया जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई। सख्ती से पूछताछ हुई तो राधिका टूट गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

रिश्तों में छिपी थी नफरत की आग

पुलिस पूछताछ में राधिका ने बताया कि उसकी मामी शारदा देवी अक्सर उसे अकेले रहने और निजी जीवन को लेकर रिश्तेदारों के सामने ताने मारती थीं। करीब 15 दिन पहले हुए एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया था।

बारबार की बेइज्जती और तानों ने उसके मन में बदले की आग भर दी। उसने तय कर लिया कि अब वह अपनी मामी को रास्ते से हटा देगी।

जंगल में बिछाया मौत का जाल

20 जून की सुबह राधिका ने शारदा देवी को फोन किया और बताया कि उनकी बेटी के लिए एक अच्छा रिश्ता आया है। शादी की बात करने के बहाने वह उन्हें कैंपियरगंज ले जाने के लिए तैयार कर लिया। दोनों ऑटो से निकलीं। रास्ते में जंगल बब्बन के पास राधिका ने शौच जाने का बहाना बनाया और मामी को जंगल के अंदर ले गई। वहां पहुंचते ही उसने सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया।

जान बचाने के लिए शारदा देवी ने संघर्ष किया, लेकिन आखिरकार राधिका ने उनका गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने मृतका के जेवर और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए ताकि मामला लूट और हत्या का लगे।

आरोपी से बरामद हुए जेवर और खून से सना चाकू

पुलिस ने आरोपी राधिका की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना चाकू बरामद कर लिया है। इसके अलावा लूटी गई सोने की चेन, टॉप्स, लॉकेट, चांदी की पायल, अंगूठी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। रिश्तों के कत्ल की यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि कई बार अपनों के बीच पनपी नफरत, किसी भी दुश्मनी से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply