भारतीय टीम ने बीते दिन अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया है। अब टीम को कुछ दिनों बाद इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होना है, जिसके लिए हाल ही में भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

टीम का ऐलान होने के बाद अब टीम इंडिया के सामने एक बड़ी समस्या सामने आई है, जिसको लेकर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया है, तो आइए आपको भी इस बारे में जानकारी देते हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए बढ़ा BCCI का सिर दर्द
हाल ही में सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम की ओर से कौन सा खिलाड़ी ओपनिंग करने के लिए मैदान में आने वाला है। दरअसल जब टीम की ओपनिंग जोड़ी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाती है, तो टीम के अन्य खिलाड़ियों का हौसला और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई सीरीज में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की थी, जिसमें जायसवाल ने अपने बल्ले से 86 गेंदों में अपने बल्ले से 110 रन निकाले थे। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 69 गेंदों में 79 रनों की एक अच्छी पारी खेली थी।
इंग्लैंड दौरे पर ओपनिंग बल्लेबाज को लेकर बोले गिल
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फेंस के दौरान भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल, इंग्लैंड दौरे पर ओपनिंग करने वाले बल्लेबाजों के लेकर बड़ा बयान दिया है। गिल ने कहा कि
“जब टीम के सभी खिलाड़ी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रहे हों, तो ऐसे में यह तय करना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है कि ओपनिंग करने के लिए किस बल्लेबाज को मैदान में भेजा जाए। इसलिए हम पहले पूरी टीम का जांच करेंगे उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में सबसे अच्छी प्लेइंग 11 टीम को उतारेंगे।”
यशस्वी जायसवाल से Team India को है बड़ी उम्मीद
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरा जब युवा कप्तान शुभमन गिल से इस बारे में पूछा गया कि क्या आगे खेली जाने वाली सीरीज में यशस्वी जायसवाल को टीम में मौका दिया जाएगा कि नहीं तो इसको लेकर गिल ने कहा कि
“हम पहले यह देखेंगे कि टीम खिलाड़ियों कि फिटनेस कैसी है। हम इस बारे में जानते हैं कि जायसवाल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन जब टीम में सभी खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं, तो ऐसे में कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जाता है। बीते समय विराट भाई टीम का हिस्सा नहीं थे इस लिए जायसवाल को खेलने का मौका दिया गया। हमें उम्मीद है कि वह अपने इस फॉर्म को बरकरार रखेंगे, और समय आने पर उसका फैदा भी उठाएंगे।”



